Breaking News

उर्फी जावेद को रे’प-मर्ड’र की धमकी…आरोपी पटना से गिर’फ्तार:3 साल पहले एक्ट्रेस का ब्रोकर था नवीन गिरी

टीवी अभिनेत्री और यूट्यूब स्टार उर्फी जावेद को रेप और मर्डर की धमकी देने वाला पटना से गिरफ्तार हुआ है। मुंबई पुलिस ने पटना से उर्फी जावेद के ब्रोकर नवीन गिरी को बुधवार शाम को पटना से पकड़ा है। वो उर्फी जावेद को वॉट्सऐप के जरिए दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देता था। साथ ही अश्लील बातें भी करता था।n

उर्फी जावेद अपने फैशल स्टाइल को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर अपने स्टाइल और कपड़ों को लेकर वो हमेशा ट्रोलर के निशाने पर रही हैं। उर्फी जावेद ने इंस्टा पर बताया था कि नवीन गिरी को उनकी फैशन स्टाइल पर आपत्ति थी। शायद उसने इसलिए ऐसा किया होगा।

उर्फी जावेद ने इंस्टा पर बताया था कि नवीन गिरी को उनकी फैशन स्टाइल पर आपत्ति थी।

उर्फी जावेद ने इंस्टा पर बताया था कि नवीन गिरी को उनकी फैशन स्टाइल पर आपत्ति थी।

उर्फी जावेद को अलग-अलग नंबरों से रेप और जान से मारने की धमकी मिल रही थी। इसकी शिकायत उर्फी ने पुलिस से की थी। ऐक्ट्रैस ने पूरे मामले की शिकायत करते हुए उन्हें धमकी देने वाले शख्स के खिलाफ केस दर्ज करवाया। उर्फी ने मुंबई के गोरेगांव थाने में नवीन गिरी नाम के शख्स के खिलाफ केस दर्ज कराया था।

इंस्टा पर उर्फी ने शेयर किया था…मुझे धमकी मिल रही है
उर्फी ने एक दिन पहले सोशल मीडिया पर इस धमकी के बारे में बताया था। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए उर्फी ने कहा था कि एक शख्स उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है और यहां तक की दुष्कर्म की बात भी कही है।

उर्फी ने इस सिलसिले में एक वॉट्सऐप स्क्रीनशॉट भी शेयर किया था और कहा था कि ये शख्स तीन साल पहले उनका ब्रोकर था।

उर्फी ने कहा कि ये धमकी मिलना अब उनके लिए रोजमरा जैसी बात हो गई है।

पटना से गिरफ्तार किया गया शख्स
ऐक्ट्रैस के केस दर्ज करवाने के बाद पुलिस लगातार उस नंबर को ट्रेस करने में लगी हुई थी। ऐसे में पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बिहार के पटना में मौजूद है, गोरेगांव पुलिस फौरन बिहार के लिए रवाना हुई और स्थानीय पुलिस की सहायता से आरोपी नवीन गिरी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने पूरे मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को राजधानी पटना से धर दबोचा। पुलिस उसे लेकर वापस मुंबई लौट गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.