मुजफ्फरपुर मे बाइक की डिक्की से 5 लाख का जेवर उड़ाने का सीसीटीवी सामने आया है। चंद सेकेंड मे बदमाशो ने डिक्की से जेवर उड़ाकर फरार हो गए। मामला मनियारी थाना के काजी इंडा चौक के समीप की है। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस भी जांच मे जुट गई है। सीसीटीवी मे साफ साफ दिख रहा है कि एक युवक बाइक की डिक्की खोल रहा है। डिक्की खोलते ही जेवर समेत झोला निकाल लेता है। जेवर निकालने के तुरंत बाद एक बाइक से बदमाश आता है।
शातिर उस बाइक पर बैठकर फरार हो जाता है। लेकिन, इसकी किसी को भनक नहीं लगती है। लेकिन, सामने एक दुकान में लगे सीसीटीवी घटना कैद हो जाती है। बताया जा रहा कि आभूषण कारोबारी पंकज साह की बाइक की डिक्की से बदमाशों ने जेवर उड़ाए थे।
मामले मे उन्होंने मनियारी प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने बताया था कि वे दुकान बंद कर सीतारामपुर स्थित घर जा रहे थे। इसी बीच वे कुछ सामान लेने के लिए निकले थे। बाइक उन्होंने खड़ी कर दी थी। इसी बीच एक युवक बाइक के समीप आया। डिक्की खोलकर जेवर ले उड़ा। मनियारी थानेदार कुमार संतोष रजक का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशो को चिह्नित किया जा रहा है।




Leave a Reply