Breaking News

दानापुर स्टेशन के पास भारी मात्रा में देसी शराब बरामद:पटना में पुलिस ने चलाया अभियान

बिहार के सारण में जहरीली शराब से 70 से अधिक लोगों की मौत हो गई। इसके बाद से सभी जिलों में पुलिस अलर्ट मोड पर है। आज पटना पुलिस दानापुर में छापेमारी अभियान चलाई। इसमें भारी मात्रा में देसी शराब बरामद किया गया। दानापुर स्टेशन के नजदीक ही माफियाओं ने जमीन में सैकड़ों लीटर शराब छिपाकर रखी थी।

छापेमारी अभियान में पुलिस ने गुपचुप रूप से शराब बनाए जा रहे और जमीन में छिपाकर रखे गए हजारों लीटर शराब को नष्ट कर दिया। हालांकि इस मामले में पुलिस ने फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं की है। बताया जा रहा है कि पुलिस के आने की भनक लगते ही शराब बारोबारी वहां से फरार हो गए।

खगौल थाना प्रभारी फूल देव चौधरी ने बताया कि खगौल थाना क्षेत्र के नवरतनपुर एवं मुसहरी में छापेमारी कर वहां अवैध रूप से बनाए जा रहे हजारों लीटर महुआ शराब को नष्ट किया। बता दें कि बीते कुछ दिनों के अंदर बिहार के सारण में जहरीली शराब पीने से 70 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। लगातार मौत के बाद पटना पुलिस ने सोमवार को अवैध शराब बनाने वाले अड्डों पर छापेमारी की।

इस क्रम में पुलिस ने नवरतनपुर कोतमा जगजीवन स्टेडियम के पीछे बसे मुसहरी में और दानापुर स्टेशन के नजदीक कई जगहों पर छापेमारी अभियान चलाई। छापेमारी अभियान में हजारों लीटर तैयार एवं कच्चा महुआ शराब को नष्ट किया गया है। खगौल थाना प्रभारी फुल देव चौधरी ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.