Breaking News

बीपीएससी 67वीं परीक्षा को लेकर अहम नोटिस जारी:मुख्य परीक्षा के पेपर पैटर्न में किया गया बदलाव, जानें पूरी डिटेल

बीपीएससी 67 वीं मुख्य परीक्षा को लेकर आयोग के द्वारा एक नोटिस जारी किया गया है। ऐसे में अगर आप भी बीपीएससी 67वी मुख्य परीक्षा देने जा रहे हैं तो इस नोटिस को एक बार जरूर चेक कर ले। जारी नोटिस के अनुसार मुख्य परीक्षा के पेपर पैटर्न में कुछ बदलाव किया गया है, बीपीएससी के अनुसार, सिविल इंजीनियरिंग के सेक्शन-1 वाले भाग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग सेक्शन-2 भाग में बदलाव किया गया है। 67वीं मुख्य परीक्षा संयुक्त मुख्य प्रतियोगी परीक्षा का पैटर्न आयोग की ओर से 9 दिसंबर 2022 को जारी किया जा चुका है।

29 दिसम्बर से होगी परीक्ष

बीपीएससी 67 वें मुख्य परीक्षा का आयोजन 29 और 31 दिसंबर को किया जाएगा। जिसमें 29 दिसंबर को यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहला स्विफ्ट सुबह 9:30 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरा से दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक होगा। वही 30 और 31 दिसंबर को या परीक्षा एक शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।

अगले हफ्ते जारी हो सकता है एडमिट कार्ड

बीपीएससी 67 वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आयोग के द्वारा अगले हफ्ते आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जा सकता है। बीपीएससी के नियम के अनुसार परीक्षा से 1 हफ्ते पहले एडमिट कार्ड को जारी किया जाता है।

बीपीएससी 68वीं प्रारंभिक परीक्षा के लिए कल तक करें आवेदन

बीपीएससी के द्वारा जारी 68 वी प्रारंभिक परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कल यानी 20 दिसंबर को समाप्त हो जाएगी। अगर आपने अब तक आवेदन नहीं किया है तो बीपीएससी के अधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.in पर जाकर आप आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.