Breaking News

मुजफ्फरपुर में किसान की नदी में डूबने से मौत:नहाने के दौरान फिसला पैर, बूढ़ी गंडक में डूबने से गई जान; हुई मौत

मुजफ्फरपुर में 31 वर्षीय व्यक्ति की बूढी गंडक नदी में डूबने से मौत हो गई। मामला जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र के धुबहा गांव की है। मृतक धुबहा गांव निवासी किसान सुनील सहनी थे। सूचना पर पहुंची SDRF की टीम ने शव को खोजबीन कर नदी से बाहर निकाला।

वहीं, लोगों ने मामले की जानकारी मुशहरी थाने की पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची मुशहरी थाने की पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए SKMCH भेज दिया है।

बताया गया कि वे खेत पर काम करने के लिए गए थे। काम खत्म करने के बाद वे नहाने के लिए नदी किनारे चले गए थे। बालू पर उनका पैर फिसल गया। इसमें वह नदी में ंचले गए। जब तक कोई आता, वे गहरे पानी में चले गए।

इसमें उनकी डूबने से मौत हो गई। काफी खोजबीन की गई। लेकिन, शव नहीं मिला। वहीं, थोड़ी दूर पर उनका चप्पल व गमछा नदी किनारे देखा गया। तब इसकी सूचना ग्रामीणों ने SDRF की टीम को दिया। SDRF की टीम ने तलाश शुरू किया। तब जाकर सुनील का शव मिल सका।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.