Breaking News

बेतिया में दहेज के लिए नवविवाहिता की ह’त्या:साक्ष्य छिपाने के लिए श”व को जलाया, पुलिस मामले की जांच में जुटी

बेतिया में एक नवविवाहिता की दहेज के लिए हत्या कर दी गई। इसके बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव को जला दिया गया। पूरा मामला सिरिसिया ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत एकरहिया गांव का है। जहां रविवार के दिन एक नवविवाहिता की दहेज के लिए उसके ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या कर दी। गांव के सरेह में ही शव को जला दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सिरिसिया ओपी थाना मामले की जांच में जुटी हुई।

मृतका के पिता मुआली राम ने सिरिसिया ओपी थाना में आवेदन देकर न्याय का गुहार लगाया है। उन्होंने पुलिस को दिया आवेदन में बताया है कि वो अपनी बड़ी बेटी आशा कुमारी की शादी 9 दिसंबर 2020 को सिरिसिया ओपी के एकरहिया गांव निवासी शिवनाथ राम के पुत्र धर्मेंद्र कुमार से कराई थी। उस समय मैं अपनी शक्ति के अनुसार दहेज भी दिया था। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही बेटी के ससुराल वालों द्वारा लगता दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। रविवार के दिन मेरे बेटी को दमाद और उनके माता-पिता और घरवालों द्वारा मिलकर दहेज के लिए गला दबाकर हत्या कर दिया।

साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को जला दिया है। इधर पुलिस आवेदन मिलते ही एक्शन में आ गई। एकरहिया गांव में पुलिस पहुंचकर जहां शव जलाया गया है, वहां जांच की। साथ ही गांव में लोगों से पूछताछ की। घटना के बाद मृतका का पति और सास ससुर घर छोड़कर फरार हैं। इस मामले में सिरिसिया ओपी थाना अध्यक्ष विकास तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है घटनास्थल पर पुलिस पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है जो भी दोषी होंगे उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.