मोतिहारी के रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र के आदर्श मतदान केंद्र के व्यवस्था की पोल खुल गई हैं। जहा मतदाताओं के सुविधा देने के नाम पर खिलवाड़ हुआ है। केवल कहने के लिए आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है।इस पर पूछे जाने पर अधिकारी भड़क कर मीडिया कर्मी को आदर्श मतदान केंद्र से बाहर जानो पर दबाब बनाए लगे, मामला मोतिहारी रक्सौल नगर परिषद के बूथ संख्या 22/1 हजारी मल हाई स्कूल का है। जहा प्रशासन द्वारा पिंक और आदर्श मतदान केंद्र बनाया तो गया है, लेकिन आर्दश मतदान केंद्र पर सुविधा नदारत था।
आदर्श मतदान केंद्र पर मतदाताओं को दी जाती है सुविधा
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर एक आदर्श मतदान केंद्र बनाया जाता है, जहा पर मतदाताओं को ओ सारी सुविधाएं दी जाती हैं, को उस वक्त जरूरी हैं। जैसे की मतदान करने आने वाले विकलांग मतदाताओं के लिए ट्राई साइकिल, रैम्प , गाइडर, पेयजल, सेल्फी पॉइंट, मेडिकल कैम्प, बच्चे के लिए झूला आदि का व्यवस्था किया जाता है। लेकिन इस आदर्श मतदान केंद्र पर केवल सेल्फी प्वाइंट, मेडिकल टीम और बच्चो के खेलने के लिए जंप लगाया गया था, यहां तक कि वहा पानी का व्यवस्था नहीं किया गया था, जिसके वजह से मतदाता दूर वहा सुरक्षा कर्मी और प्रजाइतिंग तक परेशान दिखे,
मीडिया के सवाल के बाद एसडीओ पहुंची आदर्श मतदान केंद्र
मीडिया द्वारा रक्सौल एसडीओ आरती कुमारी से पूछे जाने के बाद खुद आदर्श मतदान केंद्र पहुंची, जहा एक वृद्ध और एक विकलांग वोटर को गेंदा का डाली वाला फूल देकर सम्मानित किया। जिसका फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा हैं।



Leave a Reply