दुनिया के सभी 195 देश कोरोनावायरस की च’पेट में हैं। रविवार सुबह तक 6 लाख 63 हजार 541 संक्र’मितों की पुष्टि हुई। 30,873 लोग जान गंवा चुके हैं। इसी दौ’रान एक लाख 42 हजार 175 स्वस्थ भी हुए। यूरोप में मौ’तौं का आंकड़ा 20 हजार से ज्यादा हो गया है। उधर, स्पेन की राजकुमारी मारिया टेरेसा की 26 मार्च को पेरिस में मौ’त हो गई। वह 86 साल की थीं। मारिया की मौ’त की जानकारी उनके भाई और ड्यूक ऑफ अरेंज्यूज सिक्सटो एनरिक डी बोरबोन ने फेसबुक पर दी। दुनियाभर में किसी भी शाही परिवार के सदस्य की यह पहली मौ’त है। राजकुमारी मारिया परिवार की कैडेट शाखा, बॉर्न-परमा के घर की सदस्य थीं।

वहीं, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की पत्नी सोफी ग्रेगॉयर कोरोनावायरस से ठीक हो गई हैं। उन्होंने शनिवार को इसकी जानकारी दीं। ट्रूडो के ऑफिस ने 12 मार्च को उनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की थी। वे लंदन से वापस आने के बाद संक्रमित हुई थीं। इसके बाद प्रधानमंत्री, उनकी पत्नी और पूरे परिवार को आइसोलेशन में रहने के लिए कहा गया था। कनाडा में अब तक 5,655 लोग संक्रमित हैं, जबकि 60 की मौ’त हो चुकी है।
अमेरिका: न्यूयॉर्क और उसके पड़ोसी राज्यों को क्वारैंटाइन नहीं किया जाएगा
अमेरिका में संक्रमितों की संख्या एक लाख 23 हजार से ज्यादा हो गई है। 2,221 लोगों की मौ’त हुई है। देश में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले न्यूयॉर्क से सामने आए हैं। यहां 53 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं, जबकि 782 लोगों की मौ’त हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार देर रात कहा कि न्यूयॉर्क और उसके पड़ोसी राज्यों को क्वारैंटाइन नहीं किया जाएगा। कोरोनावायरस के प्रसार के बीच न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और कनेक्टिकट के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की जाएगी। वे थोड़े समय से इन राज्यों को क्वारैंटाइन करने पर विचार कर रहे थे। व्हाटइट हाउस के कोरोनावायरस टास्क फोर्स की सिफारिश और न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और कनेक्टिकट के गवर्नरों से बातचीत के बाद मैंने कुछ दिनों के लिए इन जगहों पर सख्त ट्रैवल एडवाइजरी जारी करने के लिए कहा है।’’

इटली: 3 अप्रैल को लॉकडाउन खत्म हो रहा
यूरोप में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश इटली है। शनिवार को यहां 889 लोग मा’रे गए। अब तक दस हजार से ज्यादा लोगों की मौ’त हो चुकी है। 92,472 लोग संक्रमित हैं। सरकार ने यहां 9 मार्च से 3 अप्रैल तक लॉकडाउन लगा दिया था। देश के करीब 6 करोड़ लोग अपने घरों में कै’द है। इटली के प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंटे लॉकडाउन की समय सीमा और बढ़ा सकते हैं।
स्पेन: अब तक करीब 6 हजार लोगों की मौ’त
स्पेन यूरोप का दूसरा सबसे प्रभा’वित देश है। यहां अब तक 5982 लोगों की मौ’त हुई है, जबकि 73,235 व्यक्ति संक्रमित हैं। यहां भी सरकार ने 11 अप्रैल तक लॉकडाउन लगा दिया है। चीन ने शनिवार को स्पेन को 12 लाख मास्क दिए हैं।



Leave a Reply