डेहरी नगर परिषद का चुनाव 18 दिसंबर को होना है, परंतु नप के वार्ड 18 के वार्ड पार्षद पद के लिए चुनाव नहीं होना है। कारण यह कि इस वार्ड के लिए वार्ड पार्षद का चुनाव निर्विरोध हो चुका है। निवर्तमान वार्ड पार्षद बिंदा देवी 38 साल निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी है, क्योंकि उनके खिलाफ किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया है। इसलिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी होते ही, वो निर्विरोध निर्वाचित हो गई हैं।n
उल्लेखनीय है कि बिंदा देवी तीसरी बार लगातार निर्विरोध वार्ड पार्षद चुनी गई हैं। वो सबसे पहले 2012 में निर्विरोध वार्ड बनी थी। इसके बाद वे दूसरी बार 2017 में भी निर्विरोध वार्ड पार्षद बनी। अब लगातार तीसरी बार 2022 में निर्विरोध वार्ड पार्षद बन चुकी हैं। वे 2012 में और फिर 2017 डेहरी नगर परिषद की निर्विरोध उप मुख्य पार्षद भी बन चुकी हैं।
पति स्व मनीष सिंह थे डेहरी नप के मुख्य पार्षद
बिंदा देवी के पति मनीष सिंह उर्फ बिट्टू सिंह डेहरी नगर परिषद के चेयरमैन थे। 28 नवंबर 2011 को चेयरमैन रहते हुए उनका निधन हो गया था। बताते हैं कि बिट्टू सिंह काफी लोकप्रिय चैयरमैन थे। उनके निधन के बाद 2012 में वार्ड के लोगों ने उनकी पत्नी बिंदा देवी से चुनाव लड़ने का अनुरोध किया और यह आश्वस्त किया कि कोई उनके खिलाफ चुनाव नहीं लड़ेगा।
इसके बाद पहली बार 2012 में बिंदा देवी निर्विरोध वार्ड पर्षद बनी थी। लेकिन उनका कार्य भी इतना बेहतर रहा कि अब उनके खिलाफ कोई वार्ड पार्षद में पर्चा नहीं भरता है। लगतार तीसरी बार यह परंपरा जारी रही, वो एक बार फिर निर्विरोध वार्ड पार्षद चुन ली गई है। उललेखनीय है कि वार्ड 18 डेहरी नप का सबसे शिक्षित एवं संभ्रात वार्ड में एक है। बिंदा देवी वार्ड की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि यहां कि जनता ने जो सम्मान दिया उसपर खरा उतरना ही जन प्रतिनिधि के रूप में उनका दायित्व है।



Comment here