बिहार में नगर निकाय चुनाव चल रहा है। वोटर्स को लुभाने के लिए कई प्रत्याशी अलग-अलग अंदाज में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। बेतिया के चनपटिया नगर पंचायत के मुख्य पार्षद पद के प्रत्याशी कौशैल्या देवी की चुनाव प्रचार भी अनोखे अंदाज में हो रहा है। इनका चुनाव चिह्न प्रेशर कुकर छाप है।अब एसक्यूएल गाड़ी पर ऑरिजनल प्रेशर कुकर लेकर कौशैल्या देवी चुनाव प्रचार कर रही है। बता दें कि ऐ चुनाव प्रचार करने जिधर भी जाते हैं। देखने के लिए लोगों की भीड़ लग जाती है।
निर्वाचन आयोग की ओर से चनपटिया नगर पंचायत के मुख्य पार्षद पद के प्रत्याशी कौशैल्या देवी को प्रेशर कुकर चुनाव चिह्न मिलने पर उनके पति को एक आइडिया आया। पति ध्रुप प्रसाद ने चुनाव प्रचार का जिम्मा संभालते हुए एक एसक्यूएल गाड़ी के आगे और पीछे दोनों ओर ऑरिजनल प्रेशर कुकर रखकर चुनाव प्रचार करा रहे हैं।

लोग देखने के लिए रूक जाते हैं
एसक्यूएल गाड़ी के आगे और पीछे दोनों ओर चुनाव चिन्ह प्रेशर कुकर रखें हुए देख मतदाता भी काफी खुश हैं। इनकी प्रचार गाड़ी जिधर-जिधर जाती है। लोग गाड़ी पर दोनों ओर रखे हुए ओरिजिनल प्रेशर कुकर को देखने दरवाजे पर जरूर खड़े रहते हैं। प्रेशर कुकर चुनाव चिन्ह को गली-गली घुमाने वाले एसक्यूएल गाड़ी पर खुद प्रत्याशी कौशैल्या देवी मौजूद रहती हैं। वो गाड़ी लेकर जिधर भी जाती हैं उधर ही लोग थोड़ी देर रूकने के लिए कहते हैं।
परिणाम आने दीजिए सब का प्रेशर कुकर से धुंआ निकाल देंगे
चनपटिया नगर पंचायत में 18 दिसंबर को मतदान होना है। प्रचार के लिए प्रत्याशी पूरे जोर शोर से इलाके में घूम रही है । प्रत्याशी कौशल्या देवी ने बताया कि सभी मतदाता हम से बहुत खुश हैं। अपने चुनाव चिन्ह के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि अभी तो हमारा चुनाव चिन्ह ही सिटी दे रहा है। मतदान के बाद मतगणना का परिणाम आने दीजिए सभी विपक्षियों का धुंआ निकाल देंगे। चनपटिया नगर पंचायत की चेयरमैन मैं ही बनूंगी। जनता ने मन बना लिया है।
एक बार रह चुकी हैं चेयरमैन
प्रत्याशी कौशल्या देवी के ध्रुप प्रसाद ने बताया कि हमारी पत्नी चनपटिया नगर पंचायत में एक बार चेयरमैन रह चुकी हैं। पिछ्ले बार चुनाव हम लोग नहीं लड़े थे।फिर भी हम लगातार 10 वर्षों से सेवा करते आ रहे है।बिना चेयरमैन रहते हुए ही हर समाजिक काम किए हैं। दुसरी बार जनता पुनः मुझे जिताएगी, ऐसा मुझे विश्वास है।



Comment here