शराबबंदी के बावजूद दूरदराज के इलाकों में बेखौफ होकर श्राब बेची जा रही है। पी और पिलाई जा रही है। अब रोहतास जिले में इसी तरह का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक ग्रामीण घर के आंगन में शराब बेची ही नहीं जा रही है, बल्कि पिलाई भी जा रही है। लोग आराम से लाइन लगाकर बैठकर देसी शराब पीते दिख रहे हैं। ना बेचने वाले को खौफ है, ना पीने वाले को डर। सबकुछ खुलेआम है, जो वीडियो में दिख रहा है। वायरल वीडियो नोखा थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव का बताया जाता है।null

सबकुछ खुलेआम है, जो वीडियो में दिख रहा है।
लाइन में बैठकर पी रहे हैं शराब
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग लाइन में लगकर शराब पी रहे हैं। बारी-बारी से उनके ग्लास में शराब दी जा रही है। जबकि कुछ लोग आंगन में जमीन पर बैठकर शराब पी रहे हैं। एक महिला शराब दे रही है, कुछ छोटे बच्चे भी वीडियो में दिख रहे हैं। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि गांव के खेत में खुलेआम देसी शराब बनाई जा रही है। वीडियो में कुछ लोग भी दिख रहे हैं।



Comment here