मोतिहारी में शादीशुदा प्रेमिका के फोन नहीं उठाने और इग्नोर करने से नाराज प्रेमी ने घर में घुसकर उस पर पेट्रोल छिड़ककर उसे जलाने की कोशिश की। मामले में दोनों की बातचीत का ऑडियो सामने आया है। जिसमें प्रेमी अपनी प्रेमिका को धमका रहा है। वो कहता है- तुम खुद को मार लो तो मैं किसी को नहीं मारूंगा। या फिर तुम मुझे ही मार डालो। आगे उसने कहा तुमने धमकी दी है, मैं करके दिखाऊंगा। ऑडियो से ये बात सामने आई है कि महिला उससे पीछा छुड़ाना चाह रही है, लेकिन वो इससे नाराज था।n
मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र के देवपुर परसा गांव का है। जहां गुरुवार को घर में घुसकर आरोपी प्रेमी दानिश आलम (28) ने अपनी प्रेमिका (35साल) पर पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी। महिला उस वक्त खाना बना रही थी। पुलिस ने दानिश को गिरफ्तार कर लिया है।
घोड़ासहन थाना क्षेत्र के विजयी गांव का दानिश आलम करीब एक साल से उसके पीछे पड़ा था। उसे तंग करता था। वह उसे बात करने के लिए कहता था। लेकिन महिला उससे बात नहीं करना चाहती थी।
अवैध संबंध में मारने की कोशिश
मोतिहारी में तीन बच्चों की मां (35) का दानिश आलम (28) से अवैध संबंध था। ऑडियो सुनने से पता चलता है कि महिला अब प्रेमी के साथ रिश्ता नहीं रखना चाहती थी, इससे वो नाराज था। वो कभी गाली देकर तो कभी प्यार से इसे मानने की कोशिश करता है। लेकिन महिला के नहीं मानने पर आरोपी ने पेट्रोल छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया।
महिला के शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे और आग पर काबू पाया। आनन-फानन में महिला को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। दानिश ने कई बार जान से मारने की धमकी भी दी थी। परिजनों का कहना है कि पीड़िता का पति बिहार के बाहर रहकर मजदूरी करता है।

महिला फिलहाल अस्पताल में भर्ती है।
तुम्हें और पूरे परिवार को मार देंगे
प्रेमी-प्रेमिका के बीच घटना के पहले हुई बातचीत का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें दानिश बोलता है कि ‘मेरा फोन क्यों नहीं उठा रही हो।
महिला- हमें सोना है फोन रखिए। फिर भी दानिश उससे बात करता है।
दानिश-गाली देते हुए कहता है तुम्हें मेरी चिंता नहीं है?
महिला- वो तो भगवान जानते हैं।
दानिश- गली देता है और कहता है कि तुम्हारी बहन हमें चप्पल से मरेगी, उसे भी जान से मार देंगे। तुम्हें, पति और तुम्हारे ससुर को मार देंगे। नहीं तो तुम हमें मरवा दो।
महिला-मैं तो चींटी मार नहीं सकती तो आपको कहां से मरवाऊंगी।
दानिश- हम ठान लिए हैं कि तुम्हें और तुम्हारे पूरे परिवार को मार देंगे। नहीं तो एक बाप का बेटा नहीं। तुम्हें समझाने के लिए फोन कर रहा था। अब तुम्हें मेरी जरूरत नहीं हैं। इसके बाद फोन कट जाता है।

आरोपी दानिश पुलिस गिरफ्त में है।
ब्लैकमेल कर रुपए मांगता था- महिला
महिला अळग ही कहानी बता रही है। उसने बताया कि ‘एक लड़का रांग नंबर से कॉल कर रहा था। बोला कि बात करो। हम मना किए कि बात नहीं करेंगे। इस पर कहा कि तुम बात नहीं करेगी तो पूरा खानदान खत्म कर देंगे। फिर ब्लैकमेल करने लगा। हम उसको 5 हजार रुपया दिए। फिर वो 10 हजार रुपया मांगने लगा। हम बोले कि नहीं देंगे। तो कहा कि रुपया नहीं दोगी तो पहले तुमको मार देंगे। फिर तुम्हारे ससुर और हसबैंड को भी मार देंगे। हम नहीं माने तो फिर पता नहीं कैसे घर पहुंच गया।’
प्रेम-प्रसंग में हुई वारदात- पुलिस
इधर, कल्याणपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। इसी बीच दोनों में झगड़ा हुआ है। उसके बाद प्रेमी ने प्रेमिका पर पेट्रोल डाल कर आग लगाने का प्रयास किया। उसके बाद दोनों के बीच हुई बातचीत का एक ऑडियो सामने आया है। उस वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच कराई जा रही हैं। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।



Comment here