Breaking News

निगम चुनाव नजदीक आते ही गली-गली में प्रचार वाहनों का:कूड़े पर वार, धुआंधार प्रचार : कूड़ा-कचरा, प्रदूषण तक से मुक्ति के वादे

नगर निगम सरकार के लिए सरगर्मी तेज हाे गई है। चुनाव नजदीक आते ही गली-गली में प्रचार वाहनों का शाेर है। एक वाहन आगे बढ़ता नहीं है कि दूसरे से वादे की झड़ी लग जा रही है। वादे भी एक जैसे ही। कूड़ा कचरा, जलजमाव से लेकर प्रदूषण तक से मुक्ति के वादे किए जा रहे हैं। नगर निगम का चुनाव 28 दिसंबर काे है। पहली बार वार्ड पार्षदों के साथ ही मेयर और उप मेयर का भी चुनाव शहर के मतदाता करेंगे। ऐसे में सभी प्रत्याशियों के प्रचार वाहन सड़कों पर निकल गए हैं। हालांकि, अधिकतर वार्डों में अब भी प्रत्याशियों की जनता तक पहुंच नहीं दिख रही है

वैसे ताे मेयर, उपमेयर सहित 49 वार्डों में पार्षदों के लिए कुल 275 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। लेकिन, वार्ड में प्रत्याशियों के बदले प्रचार वाहनों का ही ज्यादा जाेर है। प्रत्याशी निकल भी रहे हैं ताे उनके साथ समर्थकों का हुजूम नहीं है। लाेगाें की मानें ताे टूटी सड़कें, जलजमाव, कूड़े का अंबार, प्रदूषण सहित अन्य समस्याओं से जनता जूझ रही है। ऐसे में जनता के सवालों से बचने के लिए अधिकतर वार्डों में प्रत्याशी प्रचार वाहनों का ही सहारा ले रहे हैं। अब जबकि मतदान में 11 दिन बचे हैं। वैसे में अगले सप्ताह से डाेर-टू-डाेर अभियान जाेर पकड़ने की उम्मीद है।

एक पखवारे में कुढ़नी के तुर्की में दूसरी बार वाेट डालेंगे मतदाता
विधानसभा चुनाव के एक पखवारे के अंदर कुढ़नी के तुर्की में मतदाता दूसरी बार वाेट डालेंगे। 18 दिसंबर काे साहेबगंज नगर परिषद समेत 5 नगर पंचायतों के लिए चुनाव हाेने हैं। इनमें तुर्की नगर पंचायत भी शामिल हैं। पहले चरण के मतदान के लिए शुक्रवार काे इन जगहों पर प्रचार का शाेर थम गया। जबकि नगर निगम में दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार तेज हाेने लगा है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.