Breaking News

अब और बढ़ेगी ठंड:दिन और रात का पारा तेजी से गिरा, दोनों ही तापमान सामान्य से हुआ कम; बढ़ी ठंड

जिले के मौसम के साथ तापमान में लगातार बदलाव जारी है। शुक्रवार काे आसमान में बादल के छाने से दिन के साथ रात के तापमान में भी तेजी से कमी आई। इसके कारण दिन और रात का तापमान सामान्य से कम हाे गया। ठंड भी काफी बढ़ गई। मौसम विभाग ने आगे भी पछुआ हवा चलने के साथ तापमान में दाे डिग्री तक और कमी की संभावना के साथ ठंड में बढ़ने का अनुमान जताया है।

ज्ञात हाे कि गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार काे दिन के साथ ही रात के तापमान में तेजी से कमी आई। दिन में 1.1 डिग्री की कमी के साथ तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री कम 22.5 डिग्री रहा, ताे रात का तापमान 1.2 डिग्री कमी के साथ सामान्य से 0.5 डिग्री कम 8.4 डिग्री पर पहुंच गया।

बादल छाने के बाद भी शुष्क रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने अगले चार दिनाें में आसमान में हल्के बादल के छाने के बाद भी मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई है। इस बीच पांच से छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने तापमान में दाे डिग्री तक कमी के साथ सुबह में हल्का कोहरा छाने की संभावना भी जताई है। अगले चार दिनाें में अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री और न्यूनतम 8 से 10 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.