पटना के फुलवारी शरीफ स्थित वार्ड संख्या 25 इन दिनों काफी चर्चाओं में है। इसका मुख्य कारण यह है कि इस वार्ड से( 67 वर्ष) की नानी नूरजहां जो वर्ष 2017 से 2022 तक वार्ड पार्षद रहे हैं उनके खिलाफ मैदान में उनकी (22 वर्ष) की नतिनी मेहर दरक्शां उतर आई है। लोगों के बीच नानी और नतिनी के चुनावी मैदान में उतरना चर्चाओं के विषय में शामिल होता जा रहा है।
बताते चलें कि फुलवारी शरीफ नगर परिषद वार्ड नंबर 25 में कुल 4400 मतदाता है। इस वार्ड से छह प्रत्याशी इस वर्ष अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों में से नूरजहां जिनकी उम्र लगभग 67 वर्ष बताई जा रही है यह वर्ष 2017 से 2022 तक पार्षद रह चुकी हैं और एक बार फिर चुनाव मैदान में कूद पड़ी है। इनके खिलाफ इनके परिवार की नतिनी मेहर दरक्शां भी मैदान में खड़ी है।

इसके अलावा 25 वार्ड से रौशन खातून, नूरजहां , मासूमा प्रवीण और इरफाना खातून अपना भाग्य आजमा रही हैं। इस वार्ड के अंतर्गत पड़ने वाले मोहल्लों में फेडरल ,रहमत नगर, मुर्गिया टोला शामिल है। इस वार्ड की कुल मतदाता की संख्या 4400 के आसपास बताई जा रही है। मुस्लिम बाहुल्य इस वार्ड में लगभग 400 हिंदू मतदाता है बाकी चार हजार के आसपास मुस्लिम मतदाता 18 दिसंबर यहां से मतदान करेंगे।
इस वार्ड में अधिकांश लोग अशिक्षित बताए जा रहे हैं लोगों का यह मानना है कि इस वार्ड में शिक्षा का प्रतिशत लगभग 30 प्रतिशत है। जहां तक समस्याओं की बात कर ले तो इस वार्ड की सबसे बड़ी समस्या जल निकासी है। स्थानीय लोगों का मानना है कि जल निकासी के अभाव के कारण बरसात के दिनों में कई महीनों तक लोग हाउस एरेस्ट रहते हैं।
इसके अलावा यहां बिजली पोल का अभाव है। बिजली पोल के अभाव में लोग अपने घरों में बिजली बांस बल्ली के सहारे जलाते हैं। स्थानीय लोग बताते हैं कि यहां वर्तमान में आंगनवाड़ी की भी कमी है। इतनी बड़ी जनसंख्या के बीच मात्र 1 आंगनवाडी है जबकि यहां बच्चों को शिक्षित करने के लिए कम से कम तीन से चार आंगनवाड़ी की जरूरत है।



Comment here