Breaking News

SBI ब्रांच मैनेजर को हेलमेट न पहनना पड़ा भारी:बिक्रमगंज-दिनारा मुख्य मार्ग पर हुआ हादसा

जिले के बिक्रमगंज-दिनारा मुख्य मार्ग पर धनगाई गांव के समीप शुक्रवार रात सड़क दुर्घटना में बैंक प्रबंधक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताते हैं कि नटवार एसबीआई के नटवार शाखा प्रबंधक राजीव रंजन बैंक से वापस अपनी बाइक से बिक्रमगंज लौट रहे थे, इस क्रम में विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार पीकअप ने जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हासे गए। जुटे ग्रामीणों ने उन्हें बिक्रमगंज के करूणा अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

जख्मी मैनेजर के इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ कामेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी हालत गंभीर बनी हुई है अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। जख्मी के दाहिना आंख खराब हो गया है। अंदरुनी गंभीर चोटें आई है और दोनो पैर टूट चुका है। बताते हैं कि बैंक प्रबंधक बिक्रमगंज के एक होटल में रह रहे हैं उनके परिजन बाहर रहते हैं। घटना के बाद परिजनों को सूचना दे दी गई है। मौके पर बिक्रमगंज की पुलिस और अन्य बैंक कर्मी पहुंच गए हैं।

हैलमेट ना पहनना पड़ा भारी

प्रत्यक्षदर्शियों को कहना है कि बैंक प्रबंधक ने हैलमेट नहीं पहन रखा था। इस कारण उनके सर और गंभीर चोट आई है। अगर हैलमेट पहने रहते तो सर में इतनी गंभीर चोट ना आती, ना ही आंख चोटिल होती।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.