भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के गीधा ओपी अंतर्गत ज्ञानपुर गांव में बाइक सवार तीन किशोर समेत चार लोग असंतुलित होकर बाइक समेत बांध से नीचे आ गिरे। इस हादसे में चारों बुरी तरह जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से एक युवक को जख्मी अवस्था में आरा सदर अस्पताल सदर अस्पताल लाया गया, जबकि तीन किशोर का इलाज गांव के ही निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।n
जानकारी के अनुसार जख्मियों में कोईलवर थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी अवध बिहारी के 17 वर्षीय पुत्र कमलेश पासवान, नागेंद्र साव के 10 वर्षीय पुत्र कल्लू, सुभाष पासवान का 10 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार और पवन पासवान का बराबर से पुत्र गलथुल पासवान शामिल है । बताया जाता है कि एक बाइक पर तीन किशोर को लेकर कमलेश पासवान अपने गांव से ज्ञानपुर गांव घूमने के लिए जा रहा था, जैसे ही ज्ञानपुर गांव के बांध के समीप पहुंचा तभी विपरीत दिशा से आ रही गाड़ी के चकमें से असंतुलित होकर बांध के नीचे सीधे आ गिरा।
जहां जख्मियों द्वारा आवाज देने के बाद वहां मौजूद ग्रामीणों ने सभी जख्मियों को बांध के नीचे से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल ले आए। बताया जाता है कि इस हादसे में अवध बिहारी का पुत्र कमलेश पासवान को गंभीर चोटें आई है जहां आरा सदर अस्पताल के डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज कराया जा रहा है।
आरा में श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत
दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर बिहिया एवं कारीसाथ स्टेशन के बीच अप लाइन पर श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना आरा रेल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही आरा रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया।
इसके पश्चात पुलिस शव की पहचान करने एवं मामले की छानबीन में जुट गई है। वही पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतक अज्ञात युवक की मौत रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने एवं शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो जाने के कारण होना प्रतीत होता है।



Comment here