Breaking News

एसकेएमसीएच में भी दो शिफ्ट में ओपीडी शुरू:पर सर्जरी, महिला व चर्म रोग विभाग में लटका रहा ताला

एसकेएमसीएच में गुरुवार से संध्या पाली का ओपीडी भी शुरू हाे गया। सुबह के साथ-साथ अब यह ओपीडी भी हर दिन दाेपहर बाद 3 से 5 बजे तक चलेगा। हालांकि, पहले दिन संध्या पाली में सर्जरी, महिला व चर्म रोग समेत कई विभाग के ओपीडी नहीं खुले। उधर, दूसरी पाली के ओपीडी का पहला दिन हाेने के कारण ऑर्थो व मेडिसिन विभाग में ताे सर्वाधिक मरीज पहुंचे

पर दंत, मानसिक रोग, नेत्र व कान-गला विभाग के ओपीडी में इक्के-दुक्के मरीज ही आए। उधर, संध्याकालीन ओपीडी के समय रजिस्ट्रेशन, दवा वितरण काउंटर से लेकर पैथोलॉजिकल लैब व रेडियोलॉजी विभाग के कर्मचारी तैनात थे। कई मरीजों ने बताया कि इससे सुबह की भीड़ से बचा जा सकता है। अस्पताल का कई-कई दिन चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

संध्याकालीन ओपीडी के लिए बढ़ाने हाेंगे डाॅक्टर

कई चिकित्सकों ने कहा कि संध्या पाली का ओपीडी खुलने से मरीजों को काफी सहूलियत होगी। दूरदराज से आनेवाले मरीज शाम तक जांच रिपोर्ट लेकर चिकित्सक से मिल सकते हैं। हालांकि, कुछ चिकित्सकों का कहना था कि इससे नजदीक के मरीज व परिजनाें काे सुविधा होगी। लेकिन, संध्याकालीन ओपीडी रेग्युलर करने के लिए चिकित्सक बढ़ाने हाेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.