Breaking News

मुजफ्फरपुर में डेढ़ करोड़ की शराब जब्त:ट्रक में तहखाना बनाकर समस्तीपुर में जा रहा था सप्लाई करने, पुलिस टीम ने छापेमारी कर पकड़ा

मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के भुजूंगी चौक के समीप शराब लदे ट्रक के पकड़ा गया। उक्त कारवाई मधनिषेध पटना और मनियारी थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से की। मौके से ट्रक के ड्राइवर डोला राम को भी गिरफ्तार किया गया। वह पंजाब का रहने वाला बताया जा रहा है। ट्रक की तलाशी ली गई। इसमें तहखाना बनाकर शराब के कार्टन को छुपाया गया था। इसे जब्त कर थाना लाया गया। गिनती करने पर कुल 525 कार्टन शराब बरामद हुई। इस मामले में मनियारी थाने में केस दर्ज करने की कवायद की जा रही है।

हरियाणा निर्मित है शराब

मनियारी थानेदार संतोष कुमार ने बताया की जब्त शराब की खेप हरियाणा निर्मित है। ट्रक उत्तराखंड नंबर है। हालांकि इसका सत्यापन डीटीओ से किया जा रहा है। क्योंकि कई बार शराब की खेप लाने के लिए फर्जी नंबर का इस्तेमाल ट्रक वाले करते हैं। इसलिए नंबर का सत्यापन किया जा रहा है। थानेदार ने बताया की मधनिषेध पटना द्वारा सूचना मिली थी की दूसरे प्रदेश से शराब की खेप मुजफ्फरपुर होकर जाने वाली है। वहां से टीम पहुंच गई। फिर संयुक्त रूप से कार्रवाई कर इसे पकड़ा गया।

ताजपुर होकर पहुंचती समस्तीपुर

पुलिस पूछताछ में ड्राइवर ने बताया की ताजपुर होते हुए समस्तीपुर में पहुंचाने का जिम्मा मिला था। इसके लिए 10 हजार रुपए में सौदा तय हुआ था। ट्रक का किराया और तेल का दाम अलग से देने की बात थी। उसे ताजपुर पहुंचकर एक नंबर पर कॉल करना था। वहां से स्कॉट करते हुए शराब माफिया उसे समस्तीपुर में सुरक्षित ठिकाने तक ले जाते। लेकिन, इससे पहले ही वह पकड़ा गया। पुलिस सूत्रों की माने तो उसके पास से मिले मोबाइल से कई नंबर मिले हैं। इसी आधार पर आगे की कारवाई की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.