Breaking News

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर गूंजी बच्चे की किलकारी:आम्रपाली एक्सप्रेस से कटिहार जा रही यात्री ने दिया बेटी को जन्म

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर सोमवार को बच्चे की किलकारी गूंज उठी। जंक्शन पर एक महिला यात्री ने बच्चे को जन्म दिया। वे अमृतसर से कटिहार जाने वाली 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस मे सफर कर रही थी। इसी दौरान उनको तेज दर्द शुरू हो गया। ट्रेन के भीतर दर्द होने से वे बेचैन होने लगी। ट्रेन मे मौजूद रेल कर्मियों मे इसकी सूचना कंट्रोल को दिया। कंट्रोल द्वारा TTI प्रमोद कुमार सिंह को सूचना मिली।

उन्होंने मामले की जानकारी रेलवे स्वास्थ्य केंद्र, RPF व GRP को दिया। इसी बीच ट्रेन मुजफ्फरपुर पहुंची। ट्रेन प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर आकर रुकी। आननफानन मे महिला को बोगी से उतारा गया। लेबर पेन अधिक होने पर प्लेटफॉर्म पर ही शाल व चादर घेरकर बच्चे की डेलिवेरी हुई। बताया गया की जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ्य है। फिल्हाल उसे सदर अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।

लुधियाना से जा रही थी कटिहार, हाजीपुर मे होने लगा लेबर पेन

बताया गया की महिला अररिया की रहने वाली है। उसके दो बच्चे है। पति के साथ लुधियाना से कटिहार जा रही थी। उनका टिकट आम्रपाली एक्सप्रेस मे था। वे ट्रेन के बोगी संख्या S 3 के 46 नंबर सीट पर थी। उन्होंने बताया की हाजीपुर से ट्रेन खुलने के बाद उन्हे दर्द होने लगा। पति ने इसकी सूचना ट्रेन मे मौजूद रेल कर्मियों को दिया।

तुर्की के पास पेन अधिक होने लगा। इस दौरान ट्रेन मे मौजूद महिला यात्रियों ने मदद करनी शुरू की। जैसे ही ट्रेन मुजफ्फरपुर पहुंची। उन्हे प्लेटफॉर्म पर महिलाओ की मदद से नीचे लाया गया। जिसके बाद बच्चे ने प्लेटफॉर्म पर ही जन्म लिया। इस दौरान खुशी का माहौल बना रहा। उन्होंने कहा की लक्ष्मी हुई है। अब उनके तीन बच्चे हो गए है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.