नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के जहाना गांव में 2 साल की बच्ची की जिंदा जलने से मौत हो गई। घटना सोमवार की है। बच्ची घर के पास खेल रही थी और वहां रखे बिचाली में आग लग गई। इस घटना के वक्त बच्ची के माता-पिता खेत में काम कर रहे थे।
मृतिका की पहचान विजय मांझी की 2 वर्षीय पुत्री चांदनी कुमारी के रूप में की गई। बच्ची अपनी दो बहन के साथ घर के पास ही खेल रही थी। तभी अचानक वहां रखे बिचाली में आग लग गई और चांदनी उसकी चपेट में आ गई।
खेलने के दौरान बच्चों को समझ में नहीं आया कि वहां पर कोई बच्ची है और सभी वहां से भाग गए। गांव के कुछ बड़े मौके पर पहुंचे तब मामले का खुलासा हुआ। वहीं, मौत की जानकारी अकबरपुर थाना प्रभारी को दी गई है।



Leave a Reply