Breaking NewsDELHI

लॉकडाउन : Delhi के आनंद विहार बस टर्मिनल पर उमड़ी भी’षण भीड़, ह’ड़बड़ी में आए हजारों लोग…

दिल्‍ली के आनंद विहार बस टर्मिनल Anand Vihar bus terminal परिसर में इस समय भीषण भीड़ जमा हो गई है। हजारों की तादाद में यहां लोग उमड़ पड़े हैं। ये लोग इस उम्‍मीद में हैं कि यहां से बस की सुविधा मिल जाएगी लेकिन इन्‍हें पता चला कि बस वगैरह की अफवाह थी। दिल्ली के आनंद विहार बस टर्मिनल पर बहुत बड़ी तादाद में प्रवासी कामगार अपने-अपने घर कस्बों और गाँवों की बसों में सवार होने की उम्‍मीद में यहां चले आए हैं।

वे शहर के विभिन्न हिस्सों से पैदल ही बस टर्मिनल तक गए हैं। यहां आज दिन भर से प्रवासी लोगों का आना लगा हुआ था। शाम होते-होते भीड़ बढ़ने लगी। आखिरकार रात करीब सवा आठ बजे यह भीड़ बहुत ज्‍यादा हो गई। यह देखकर प्रशासन के हाथ पैर फूल गए क्‍योंकि यह दृश्‍य ही लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाने को काफी है। मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासन के अधिकारी इन लोगों को लगातार समझाने का प्रयास कर रहे हैं कि वे भीड़ ना बढ़ाएं लेकिन कोई भी उनकी सुनने को तैयार नहीं है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.