कटिहार में पड़ोसी के दोस्तों के साथ फ्री फायर गेम खेलते-खेलते एक नाबालिग लापता हो गया है। मां का आरोप है कि वो 25 हजार रुपए हार गया था। जिसके लिए उसके दोस्त प्रेशर बना रहे थे। वो घर से पैसे चोरी कर के भी ले गया। इसके बाद से वो गायब है। मां ने दोस्तों हत्या का आरोप लगाया है।
मामला मनिहारी थाना क्षेत्र के केवाला पंचायत के दोगची गांव का है। परिजनों का आरोप है कि 13 साल का अनुज फ्री फायर गेम में पैसे हार गया था। उसने पैसे देने के लिए घर में चोरी की। इसको लेकर विवाद हुआ और इसके बाद 26 नवंबर से बच्चा लापता है।
बुधवार को लापता मासूम के माता-पिता ने मनिहारी थाने में लिखित शिकायत दी। लापता अनुज के माता-पिता ने मनिहारी थाने में लिखित शिकायत देते हुए अपने ही पड़ोसी निततो मंडल के पुत्र 20 वर्षीय सरवन कुमार और 25 वर्षीय प्रेम कुमार पर अनुज को गायब करने और साजिशन हत्या जैसी संगीन आरोप लगाया है।

बेटे के गायब होने के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
क्या है पूरा मामला
बच्चे की मां संजीता देवी ने बताया कि अनुज अपने पड़ोसी प्रेम और सरवन के साथ खेलता रहता था। इसी दौरान इन दोनों ने अनुज को मोबाइल पर फ्री फायर गेम खेलने के लिए प्रेरित किया और उसे खेलना सिखाया। अनुज को इस खेल की धीरे-धीरे लत लग गई। मां संजीता देवी को इस बात की भनक तब लगी जब घर में किसी जरूरी काम के लिए रखा गया 25 हजार नगद गायब हो गया।
अनुज से जब इस बाबत कड़ाई से पूछा गया तो उसने डरते डरते माता पिता को बताया कि पड़ोस के रहने वाले सरवन और प्रेम के साथ फ्री फायर गेम खेलने के दौरान 25 हजार मांगे थे , जिसे वह ले जा कर दे दिया । दोनों ने अनुज को डरा धमका कर इस बात का जिक्र अपने घर में नहीं करने की हिदायत दे डाली।
रुपया वापस मांगने गई संजीता को पड़ोसियों ने धमका कर भगाया
बीते 26 नवंबर को मां सीता देवी ने जब अपने पड़ोसी के घर जाकर अपने पैसे वापस मांगे तो पड़ोसियों ने उनके साथ बड़ा ही बुरा व्यवहार करते हुए उन्हें गाली गलौज देने लगे । इस दौरान दोनों पक्ष के बीच काफी कहासुनी हुई। मां संजीता की माने तो पड़ोसियों ने उन्हें जान से मार देने की धमकी देते हुए उन्हें वहां से भगा दिया।

बुधवार को मां ने पुलिस में बेटे के गायब होने की शिकायत की है।
कहासुनी के बाद से ही अनुज हुआ लापता
जबसे पड़ोसियों के साथ अनुज के मां संजीता का कहासुनी हुआ है तब से अनुज घर से लापता है । अनुज के लापता होने पर माता पिता के ऊपर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा , रो-रो कर दोनों का बुरा हाल है। धीरे-धीरे या खबर पूरे गांव में फैल गई । पड़ोसी और रिश्तेदार सहित चारों तरफ अनुज की खोजबीन शुरू हो गई लेकिन वह नहीं मिला माता-पिता ने गांव वालों के साथ पड़ोसियों के घर जाकर अनुज की पूछताछ की तो उन लोगों ने साफ इनकार कर दिया उल्टे फिर उनके साथ पड़ोसियों ने अभद्र व्यवहार किया।
थक हार कर 26 नवंबर को पीड़ित परिजनों के द्वारा घटना की सूचना लिखित शिकायत के तौर पर मनिहारी थाने को दी गई लेकिन मनिहारी थाने में शिकायत लेने से इनकार कर दिया आज 30 नवंबर को मीडिया के हस्तक्षेप करने के बाद मनिहारी थाने ने संज्ञान लेते हुए अनुज के लापता होने की शिकायत दर्ज करते हुए और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
थाने में मामला दर्ज जुटी जांच में
मामले में थाना अध्यक्ष रामविलास सिंह ने बताया कि बच्चे के लापता होने की सूचना लिखित रूप से बच्चे के मां संजीता देवी द्वारा दी गई है शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है । घटना को लेकर छानबीन की जा रही है।



Comment here