Breaking News

रोहतास में गो’ली लगने से घा”यल युवक की मौ’त:पारिवारिक बंटवारे के विवाद में लगी थी गोली

रोहतास के कोचस थानाक्षेत्र के चवरी गांव में पारिवारिक बंटवारे के हुए विवाद में घायल युवक की इलाज के दौरान बुधवार देर रात मौत हो गई। मृतक अभिषेक सिंह चवरी गांव के सीताराम सिंह का इकलौता बेटा बताया जाता है। मामले में पुलिस ने मृतक के चाचा समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, जबकि एक को हिरासत में लिया गया है। ज्ञात हो कि मंगलवार 29 नवंबर 2022 को आपसी बंटवारा को लेकर चवरी गांव में चाचा द्वारा भतीजे को गोली मारने का मामला सामने आया था

बताते हैं कि चवरी गांव के सीताराम सिंह का अपने भाईयों के साथ बंटवारे को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। मंगलवार को दोनों पक्षों में विवाद हो गया था, जो मारपीट में बदल गया था, तभी किसी ने गोली चला दी थी। गोली सीताराम सिंह के बेटे अभिषेक सिंह को लग गई थी। परिजन घायल अभिषेक को आनन-फानन में पीएचसी, कोचस ले गए थे, जहां से उसे प्राथमिक चिकित्सा के बाद सदर अस्पताल, सासाराम रेफर कर दिया गया था।

सदर अस्पताल से भी उसे रेफर कर दिया गया। उसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए बनाास ले गए थे, जहां निजी अस्पताल में इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना के बाद सीताराम सिंह के घर में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.