Breaking News

मुजफ्फरपुर में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौ’त:परिजन लगा रहे ह’त्या करने का आरोप, ससुराल वाले घर छोड़कर हुए फरार

मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना के अलीनगर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव कमरे में बेड पर पड़ा हुआ मिला। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को लगी तो काफी संख्या में भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस और मृत महिला के दरभंगा स्थित मायके से परिजन पहुंचे।

मृतका की पहचान सियाराम पासवान की पत्नी फुलेश्वरी देवी (28) के रूप में हुई है। महिला की चाची जैलेश देवी ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। कहा कि फुलेश्वरी के पति दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। घर पर दोनों सास और बहु में अक्सर लड़ाई होती थी। उन्हीं सब ने मिलकर उसकी हत्या कर दी है। ससुराल वाले फरार हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दो साल पहले हुई थी शादी

परिजन ने बताया कि दो साल पहले फुलेश्वरी की शादी हुई थी। उसे एक बेटी है। ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। उसकी सास हमेशा उसे ताना मारती थी। इस कारण दोनों में खूब झगड़ा होता था। फुलेश्वरी ने ये बात कई बार पहले अपने मायके वालों को भी बताई थी। उन लोगों ने हस्तक्षेप भी किया था। लेकिन, कोई असर नहीं हुआ। इधर, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। क्योंकि शरीर पर कोई जख्म के निशान प्रारंभिक जांच में नहीं मिले हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.