Breaking News

सीतामढ़ी में बुजुर्ग ने पड़ोसी पर तानी राइफल:भूमि विवाद के बाद डराने के लिए राइफल लेकर निकला बुजुर्ग

सीतामढ़ी में एक बुजुर्ग व्यक्ति के हाथ में हथियार लेकर लहराने का मामला सामने आया हैं। मामला जिले रीगा थाना क्षेत्र के खरसान गांव का है। जहां जमीनी विवाद के मामले में एक बुजुर्ग ने गुस्से में आकर अपनी राइफल निकाल ली। अधेड़ के हाथों में लहराते राइफल वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दो पक्षों के बीच झड़प के बाद एक पक्ष के बुजुर्ग के द्वारा राइफल निकाले जाने का वीडियो लोग बड़े चाव से देख रहे है।

पूर्व से चल रहा था जमीनी विवाद

मिली जानकारी के अनुसार पुराना जमीनी विवाद को लेकर बुजुर्ग व्यक्ति गुस्सा में आ गया और अपना राइफल निकाला और अपने पड़ोसी पर तान दिया। इस घटनाक्रम का स्थानीय किसी व्यक्ति ने वीडियो बना कर वायरल कर दिया। वीडियो आने के बाद लोग तरह -तरह के सवाल भी उठा रहे है। बतादें कि रीगा थाना अंतर्गत खरसान गांव में जमीनी विवाद को लेकर निरंजन सिंह और रमन प्रताप सिंह के बीच पूर्व से ही जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है।

देखते ही देखते निकाल दी बंदूक

बुधवार को फिर उक्त विवाद उत्पन्न हुआ। इसको लेकर दोनों के बीच पहले काफी गाली – गलौज होने लगी। फिर विवाद काफी बढ़ने के बाद निरंजन सिंह द्वारा राइफल निकाल लिया गया। यानी हथियार दिखाकर पड़ोसी रमन प्रताप सिंह को डराने धमकाने की कोशिश की गई। देखते ही देखते बुजुर्ग व्यक्ति ने बंदूक तान दी। हालांकि गांव के अधिक लोग जुटने के बाद मामले को शांत कराया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.