Breaking News

रेल यात्रियों के लिए काम की खबर:गरीब रथ में अब आरएसी टिकट नहीं; साइड मिडिल बर्थ के नीचे बैठने में यात्रियों को परेशानी

रेलवे अब गरीब रथ एक्सप्रेस के लिए आरएसी टिकट नहीं काटेगा। अब कन्फर्म टिकट के बाद वेटिंग टिकट ही जारी हाेगा। गरीब रथ के कई कोच में 81 और 83 सीट रहती रहती है, जो सामान्य एसी 3 कोच से अलग होती है। गरीब रथ में साइड में भी मिडिल बर्थ है।h

साइड मिडिल बर्थ के आरएसी काे खत्म करने के पीछे कारण यह है कि जिन लोगों को यह सीट अलॉट होता था उनके नीचे जो लोग बैठे होते हैं उन्हें बैठने में काफी दिक्कत होती है। उन्हें प्रायः झुक कर बैठना पड़ता है। इससे उनकी यात्रा दुखदायक हो जाती है। इसलिए यात्रियों ने आरएसी की व्यवस्था काे समाप्त करने की मांग की थी।

इसके बाद रेलवे ने गरीब रथ में आरएसी की व्यवस्था खत्म कर दी है। अब साइड मिडिल बर्थ को आरएसी में न देकर सिर्फ कन्फर्म टिकट वाले को ही दिया जाएगा। संभवतः 20 मार्च से देश के सभी 54 गरीब रथ ट्रेन में यह लागू कर दिया जाएगा।

पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सिर्फ साइड मिडिल बर्थ के लिए यह प्रावधान शुरू किया गया है। भारत में अभी कुल 27 जोड़ी गरीब रथ ट्रेनें चलाई जाती हैं। भागलपुर से भी आनंद विहार के लिए त्रि-सप्ताहिक गरीब रथ चलती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.