BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार में लॉकडाउन तो’ड़नेवालों के खिलाफ 244 FIR, 78 लाख से ज्यादा जु’र्माना, सड़क पर बेवजह घूमते लोगों पर चली ला’ठियां…

कोरोना वायरस से बचने के लिए लगाए गए लॉक डाउन का उल्लंघन करनेवालों के खिलाफ का’र्रवाई जारी है। 24 मार्च से शुरू हुए लॉक डाउन के तहत अबतक राज्य में 244 एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। वहीं लॉक डाउन का उ’ल्लंघन करने पर 4138 गाड़ियां जब्त की गई हैं। 

पुलिस मुख्यालय के मुताबिक शुक्रवार को 27 मामले दर्ज किए गए हैं जबकि 22 लोगों को गिर’फ्तार किया गया। इस दौरान 475 वाहन जब्त किए गए और 8.19 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया। यह संख्या और भी बढ़ेगी क्योंकि दिनभर के का’र्रवाई का ब्योरा अभी प्राप्त नहीं हुआ था। 

चार दिनों में 78 लाख से ज्यादा जुर्माना 
पुलिस मुख्यालय के मुताबिक लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों के खि’लाफ सख्ती बरती जा रही है। 24 मार्च से अबतक वाहन चालकों पर 7816550 रुपए का जुर्माना किया गया है। पुलिस के मुताबिक लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। पुलिस लोगों से इसका पालन करने की अपील भी कर रही है। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.