Breaking News

जयमाला के बाद आई प्यार की याद…दूल्हा मंडप से फरार:वैशाली में बारातियों को बनाया बंधक तो लड़के के चचेरे भाई से करा दी शादी

वैशाली में एक बारात नाचते-गाते दुल्हन के दरवाजे तक पहुंची। दूल्हे ने भी जमकर डांस किया। बारातियों का स्वागत भी जोर-शोर से किया गया। जयमाला तक सब ठीक था, लेकिन उसके बाद दूल्हा फरार हो गया। दूल्हे के शादी के मंडप से भागने के बाद हड़कंप मच गया। जिसके बाद शादी में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।

दरअसल, शादी करने पहुंचे दूल्हे को अपने पुराने प्यार की याद आई और जयमाला के बाद वो चुपचाप शादी के मंडप से फरार हो गया। हालांकि, कुछ लोग ये भी कह रहे है कि लड़के को लड़की पसंद नहीं थी। इधर दूल्हे के भागने की खबर बारातियों को लगी तो कुछ बाराती भी दबे पांव भाग निकले, लेकिन कुछ नहीं भाग गए। इस बीच लड़की वालों को पूरे मामले की जानकारी हुई। जिसके बाद आक्रोशित लड़की पक्ष के लोगों ने बारातियों को बंधक बना लिया।

दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक विवाद चलता रहा। करीब 12 घंटों तक बंधक रहने के बाद दोनों पक्ष के बीच ये आपसी सहमति बनी कि दूल्हे के चचेरे भाई से लड़की की शादी करा दी जाए। फिर लड़की की शादी उसके होने वाले देवर से करवा दी गई। इसके बाद लड़की के घरवालों ने बंधक बनाए गए बारातियों को मुक्त किया। मामला जिले के महुआ नगर परिषद के शेरपुरा छतवारा पंचायत का है।

जयमाला के बाद दूल्हा चुपचाप मंडप से फरार हो गया।

जयमाला के बाद दूल्हा चुपचाप मंडप से फरार हो गया।

पहले से था अफेयर फिर दुल्हन को देखते ही दूल्हा भाग निकला

जिले के महुआ थाना क्षेत्र के माधौल पंचायत के भुवनेश्वर सिंह के बेटे विजय कुमार की बारात महुआ नगर परिषद के शेरपुर छतवारा आई थी। जहां लड़की पक्ष ने बारातियों का पूरे उत्साह के साथ स्वागत किया गया। जिसके बाद जयमाला की रस्म हुई। मिली जानकारी के अनुसार लड़के का पहले से किसी लड़की के साथ अफेयर चल रहा था। इस बीच जयमाला के दौरान दुल्हन को देखने के कुछ देर बाद ही दूल्हा चुपचाप वहां से फरार हो गया। लोगों का कहना है कि दूल्हे को दुल्हन पसंद नहीं था। जब इस बात की जानकारी दोनों पक्ष को लगी तो हड़कंप मच गया।

दूल्हे के फरार होने पर बारातियों को लड़की वालों ने बंधक बना लिया।

दूल्हे के फरार होने पर बारातियों को लड़की वालों ने बंधक बना लिया।

12 घंटे बंधक रहे बाराती, फिर देवर बन गया दूल्हा

दूल्हे के भाग जाने की सूचना लड़की पक्ष को भी लग गई। जिसके बाद लड़की पक्ष और वहां के स्थानीय लोगों आक्रोशित हो गए। उन्होंने दूल्हे के घरवालों के साथ-साथ कैमरामैन, ड्राइवर को भी बंधक बना लिया। साथ ही बारात आई गाड़ी को भी अपने कब्जे में ले लिया। बारातियों को करीब 12 घंटे तक बंधक रखा गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच माधौल पंचायत के मुखिया, जिला परिषद, पंचायत समिति सहित अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामले का निपटारा किया। जिसके बाद दुल्हन की शादी दूल्हे के चचेरे भाई लालू सिंह के साथ करा दी गई।

विवाद के बाद दूल्हे के चचेरे भाई से दुल्हन की शादी करा दी गई।

विवाद के बाद दूल्हे के चचेरे भाई से दुल्हन की शादी करा दी गई।

दबाव में करनी पड़ी शादी, मेरे बेटे की उम्र नहीं थी- दूल्हे का पिता

देवर से शादी होने को लेकर लड़के के पिता ने बताया कि मेरे बेटे की शादी की उम्र नहीं थी। लेकिन लड़की वाले और समाज के लोगों के दबाव में करनी पड़ी। वो महज 18 साल का है जबकि लड़की 22 की है। जयमाला के बाद हमें एक कमरे में बंद कर दिया था। 5-6 घंटे बंद रखा। इस बीच कोई रुपए लेकर भी नहीं आया तो मजबूरी में अपने लड़के से उसकी शादी करानी पड़ी। करीब 42 घंटे तक हमलोग वहां थे। बातचीत करने के बाद मैंने अपने लड़के को बुलाया फिर शादी हुई, तब हमें छोड़ा गया।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.