Breaking News

पूर्णिया में भीषण अगलगी:देखते ही देखते 17 घर जलकर राख, 20 लाख की संपति का नुकसान

पूर्णिया में बीते शुक्रवार की देर रात कसबा प्रखंड के लखना पंचायत में तबाही का भीषण मंजर दिखने को मिला। मध्य रात्रि में अचानक एक घर में अचानक आग लग गई। अगलगी की घटना उस वक्त हुई जब सभी लोग चैन की नींद सो रहे थे। घर में आग लगते ही लोग चीखने चिल्लाने लगे। लोग अपने अपने घर से बाहर निकल गए।

लोग कुछ समझ पाते तब तक एक से दूसरे घर में आग फैलने लगा और देखते ही देखते 17 घर आग की लपेटे में आ गया। सभी 17 घर धू धू कर जलने लगे। ग्रामीणो ने आग पर काबू पाने के लिए काफी प्रयास की। लेकिन ग्रामीणो का प्रयास विफल रहा। घटना की सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन की 4 गाडी को पूर्णिया से रवाना कर दिया गया। घटना के करीब डेढ घंटे बाद अग्निशमन की गाडी पहुंची और काफी मशक्कत प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया।

ग्रामीणो ने बताया कि यदि अग्निशमन की गाडी समय पर नहीं पहुंचती तो पूरे गांव आग के लपेटे में आ जाता। इस घटना में किसी भी जानमाल की क्षति नहीं हुई। आग लगते ही लोग घर से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। एक भी घर का अनाज से लेकर सभी सामान और कपडे जलकर खाक हो गए।अग्निशमन विभाग के कर्मी बिट्टू कुमार ने बताया कि आग लगने की कारण का पता नहीं चला। लेकिन करीब 20 लाख से अधिक की क्षति होने का अनुमान है। अब पीडितो के लिए खामगांव क्या और रहेगें कहां इसकी समस्या सता रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.