समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में गुरुवार मध्य रात्रि बदमाशों ने टेंट व विवाह भवन कारोबारी मनोहर सिंन्हा की गोली मारकर हत्या कर दी। उनके शरीर में 2 गोली लगी है। देर रात उनका शव मोहनपुर पावर हाउस के पास मिला है जहां पर उनकी कार भी लगी हुई थी। मौके पर एक जिंदा कारतूस भी मिला है।
लोगों ने कारोबारी को मोहनपुर के पास सड़क किनारे गिरा हुआ देखा तो तत्काल उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर घटना की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गई है। मामले की जानकारी के बाद मुफस्सिल थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा दल बल के साथ रात में ही मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि कारोबारी का टेंट कारोबार के अलावा रिमझिम विवाह भवन का संचालन लंबे समय से कर रहे थे है। रात करीब 1:00 बजे के आसपास मोहनपुर के पास सड़क किनारे उन्हें देखा गया। उनके शरीर में दो जगहों पर गोली का निशान मिला है। माना जा रहा है कि साजिश के तहत उन्हें बुलाने के बाद उनकी हत्या की गई है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि मोहनपुर पावर हाउस के पास देर रात सड़क के किनारे लोगों ने मनोहर को गिरा देखा, जिसके बाद इसकी सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा मैरिज हॉल में काम कर रहा है अन्य कर्मियों को दी गई। इसके बाद वहां पहुंचे कर्मियों ने उसे उठाकर सदर अस्पताल लाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शरीर पर गोली के दो निशान देखे गये हैं।
जानकारी के अनुसार जहां पर शव बरामद हुआ है वहीं पर मृतक मैरेज हॉल के संचालक मनोहर सिन्हा की कार भी खड़ी पाई गई है। साथ ही वहां से एक जिंदा कारतूस भी पुलिस के द्वारा बरामद किया गया है। सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा ने पहुंच मामले की जांच की, वहीं शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही अपराधी गिरफ्त में होंगे। गौरतलब है कि मोहनपुर इलाके में रंगदारी और जमीन कारोबार को लेकर लंबे समय से हत्याओं का दौर चल रहा है इस घटना को भी रंगदारी और जमीन कारोबार से जोड़कर देखा जा रहा है।



Leave a Reply