नागालैंड के दीमापुर थाना इलाक़े में 22 दुकानदारों को 1.06 करोड़ का चूना लगाकर 4-5 साल से फ़रार चल रहे एक शख्स को सुपौल जिले के निर्मली शहर से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार शख्स संजय साहा बक्सर जिले के सिमरी थाना इलाके स्थित काढा हाटन का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से नागालैंड के सुपर मार्केट इलाक़े में संजय साहा कपड़े का व्यवसाय करता था। इस दौरान जब उनकी वहां पैठ जम गई तो उसने दीमापुर के सुपर मार्केट और रॉयल फ़ूड इलाक़े के 22 दुकानदारों को चूना लगाना शुरू कर दिया। तक़रीबन डेढ़ दर्जन से अधिक बड़े व्यसायियों से तरह-तरह के सामानों की ख़रीद कर ली और जब बकाया राशि 1 करोड़ से अधिक हो गई तो उसने नागालैंड में अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठान को बंद कर वहां से फ़रार हो गया था।
जब संजय को यह भनक लगी कि उसके ख़िलाफ़ नागालैंड में केस दर्ज हो गए हैं तो पुलिस और व्यवसायियों से बचने के उद्देश्य से अपने बक्सर ज़िले में भी रहना छोड़ दिया। नागालैंड और गृह ज़िला छोड़ने के बाद उसने नेपाल व मधुबनी ज़िले से सटे सुपौल के निर्मली शहर को अपना सेफ़ ज़ोन बनाया। लगभग 2-3 साल से वह सुपौल के निर्मली शहर में वार्ड-6 स्थित एक किराए के मकान में रहकर अपना व्यवसाय चला रहा था। जबकि नागालैंड के दीमापुर थाने में दर्ज केस को लेकर पुलिस पड़ताल शुरू थी।

पुलिस अनुसंधान के क्रम में मोबाइल लोकेशन के आधार पर इसे ट्रैक किया गया और नागालैंड की पुलिस ने वरीय पुलिस अधिकारियों से इसके ख़िलाफ़ अंतर राज्यीय स्तर का वारंट निकलवाया। इसके बाद नागालैंड के दीमापुर थाने की निर्मली थाना पहुंची। जहां निर्मली थानाध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस की सहयोग से संजय साहा को वार्ड नंबर 6 स्थित मनोज कामत नामक व्यक्ति के किराए के कमरे से दबोच लिया गया।
इधर, नागालैंड के दीमापुर थाना के ऑफ़िसर इंचार्ज एल माथुंग पैटोन और केस के आईओ एल माथुंग पैटोन ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि नागालैंड के कुल 22 व्यवसायियों से 1 करोड़ 6 लाख रुपए का चूना लगाकर संजय साहा समेत 3 लोग फ़रार चल रहे थे। इसमें एक की गिरफ़्तारी निर्मली थाना पुलिस की सहयोग से कर ली गई है।



Leave a Reply