Breaking News

ट्रेन से 36 बोतल श’राब बरामद:गया पटना रेलखंड पर पैसेंजर ट्रेन से मिली शराब

जहानाबाद गया पटना रेलखंड पर मेमू गाड़ी सवारी पैसेंजर से रेल थाने के पुलिस द्वारा 36 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है । पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शराब माफिया द्वारा ट्रेन से शराब लाया जा रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा ट्रेन की तलाशी ली गई तो ट्रेन के बोगी के शौचालय के समीप बोरा रखा हुआ था।

जब उसकी तलाशी ली गई तो उसमें शराब पाए गए आसपास के लोगों से पूछताछ की गई लेकिन कोई भी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दिया। पुलिस शराब को बरामद कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है ।पुलिस का कहना है कि शराब माफिया द्वारा ट्रेनों से शराब ले जाकर कहीं बेचने के फिराक में था। लेकिन पुलिस के गुप्त सूचना के आधार पर शराब को बरामद कर लिया गया है। शराब अधिनियम के तहत इस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि यह शराब दूसरे राज्य से लाया जा रहा था पुलिस अपने स्तर से इस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि शराब माफिया कौन है और कौन लोग शराब का कारोबार कर रहे हैं। और कौन-कौन सा नेटवर्क इसमें काम कर रहा है सभी पहलू पर जांच की जा रही है ।जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि शराब के कारोबार में कौन लोग शामिल हैं।

जीआरपी के पुलिस द्वारा लगातार शराब कारोबारियों के खिलाफ छापामारी अभियान चलाकर शराब को बरामद कर रही है लेकिन शराब कारोबारी अपने कारनामों से बाज नहीं आ रहे हैं ट्रेन के माध्यम से शराब विभिन्न जगह पहुंचा कर शराब का कारोबार कर रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.