Breaking News

बॉयफ्रेंड की शादी तय हुई…थाने पहुंच गई गर्लफ्रेंड:मुजफ्फरपुर में पुलिस ने परिवार और पंडित को बुलाया, करवाई दी शादी

मुजफ्फरपुर में पुलिस ने प्रेमी जोड़े की शादी करवाई दी। 22 साल का अविनाश अपने गांव की 19 साल की किरण से प्यार करता था। 4 साल से दोनों के बीच अफेयर चल रहा था। दोनों ने परिवार से शादी की बात की। लड़के परिवार ने शादी से इनकार कर दिया। और लड़के की शादी कहीं और फिक्स कर दी। इसके बाद लड़की ने उसके परिवार को मनाने की लाख कोशिश की। वो नहीं माने। लड़की थाने पहुंची। पुलिस वालों ने लड़के के परिवार को बुलाया। और समझाया कि शादी कर लीजिए नहीं तो हमें केस दर्ज करना पड़ेगा। इसके बाद थाने में ही पंडित को बुलाया गया। और दोनों की धूमधाम से शादी कराई गई।

मीनापुर थाना की पुलिस ने थाने पर प्रेमी जोड़े की शादी करवा दी। पुलिस ने पंडित को बुलाकर मंत्र भी पढ़वाया। साथ ही शादी की सभी रस्में भी पूरी करवाई। वहीं, दोनों पक्ष के परिजन, ग्रामीण और पुलिसकर्मी इस घड़ी के गवाह बने। शादी होने के बाद लड़का अपनी पत्नी को लेकर घर चला गया।

मीनापुर थानेदार राजेश कुमार ने एक बार फिर दो दिलों को मिलाने का काम किया। इससे पहले भी वे औराई में प्रेमी जोड़ों की शादी करवा चुके हैं। दोनों परिवार के खटास को भी उन्होंने काउंसलिंग कर दूर कर दिया। हंसी खुशी से दोनों की शादी हुई।

चार साल से रिलेशनशिप में थे

थानेदार ने बताया की मीनापुर के नेउरा गांव के अविनाश (22) उसी गांव की किरण (19) से पिछले चार साल से प्रेम करता था। दोनों ने साथ जीने मारने की कसमें खा रखी थी। दोनों का प्रेम परवान पर था। रिलेशन भी बन चुका था। लेकिन, लड़के के घरवालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। उन लोगों ने अविनाश की शादी मोतिहारी की एक लड़की से तय कर दी। अगले महीने शादी होने वाली थी।

लड़की ने थानेदार से लगाई गुहार

किरण को इसकी जानकारी लगी। उसने घर से भागकर शादी करने की बात अविनाश से कही। लेकिन, उसने माता पिता का दिल दिखाकर शादी करना मुनासिब नहीं समझा। लड़के ने दिल पर पत्थर रखकर घर से भागकर शादी करने की बात से इनकार कर दिया। जब किरण को कोई रास्ता नहीं सूझा तो वह मीनापुर थानेदार के पास गुहार लगाने पहुंच गई।

महिला कॉन्स्टेबल ने दोनों के थाने से विदा किया।

महिला कॉन्स्टेबल ने दोनों के थाने से विदा किया।

दोनों पक्ष को बुलाकर समझाया

थानेदार के समक्ष लड़की ने अपने संबंध का सबूत भी दिखाया। कई फोटो भी दिखाए। थानेदार ने भी अपने स्तर से पता किया। मामला सही पाया गया। इसके बाद उन्होंने लड़का, उसके परिजन और लड़की के परिजन को थाना पर बुलाया। लड़की की बात से सभी को अवगत कराया। लेकिन, लड़का के परिजन तैयार नहीं हुए। फिर थानेदार ने कानूनी कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने बताया की लड़की केस करना चाहती है। अगर आप लोग एक साथ नहीं हुए तो फिर FIR दर्ज किया जाएगा। उन्होंने दोनों के रिश्ते के बारे में भी बताया। तब जाकर लड़का और लड़की पक्ष दोनों शादी को तैयार हुए। फौरन पंडित बुलाया गया। सब इंतजाम किए गए और दोनों की शादी करवाई गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.