घर में बतौर मेड काम करने वाली महिला को कोविड-19 के दौरान रुपए-पैसे से मदद करना गया एयरपोर्ट ट्रैफिक कंट्रोल के सहायक मैनेजर बबलू कुमार को भारी पड़ गया है। उनकी जान पर बन आई है। उनकी मेड और उसके भाई ने रुपए लौटाने के नाम धमकियां देना शुरू कर दिया है। उसकी धमकियों से बबलू कुमार और उनका परिवार तनाव में आ गया है। बबलू कुमार ने मगध मेडिकल थाने में केस दर्ज कराया है। वह एयरपोर्ट स्थित एयरपोर्ट कॉलोनी के क्वार्टर नंबर 12 में रहते हैं।
थाने दर्ज केस के मुताबिक बबलू कुमार का कहना है कि कोविड-19 के दौरान खुद की और अपने परिवार की माली हालत खराब होने की बात क कर घर में काम करने वाली महिला सुनीता देवी 40 हजार रुपये लिए थे। साथ ही में उस महिला ने यह भी वायदा किया था कि रुपये लौटा दिए जाएंगे। लेकिन लंबे समय तक रुपये उसने नहीं लौटाए।
यही नहीं जब उससे रुपये लौटाने की बात कही गई तो वह कई बार बहाने बनाई। इस पर भ्ज्ञी बात नहीं बनी तो वह और उसका बेटा चंदन और भाई अमित ने धमकी देना शुरू कर दिया है। बबलू के मुताबिक वह तरह-तरह की धमकी देने लगा है। उसकी धमकियों से पूरा परिवार दहशत में है।
मेडिकल थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि संबंधित मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपियों को थाने बुलाया गया है। यदि बुलावे पर वह नहीं आते हैं तो उनके साथ सख्त कार्रवाई की जाएगी।




Leave a Reply