Breaking News

सोनपुर मेले में छोटे अमिताभ ने बिखेरा जलवा:शशीकांत पेडवाल संग खूब झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा पंडाल

विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम के मंच पर सुपर स्टार अमिताभ बच्‍चन के हमशक्‍ल शशिकांत पेडवाल ने एक से बढ़कर एक गानों की प्रस्तुती दी। शशीकांत पेडवाल के “रंग बरसे भीगे चुनरवाली रंग बरसे” के गाने के प्रस्तुति कर दर्शकों दर्शकों की खूब तालियां बटोरी ली है। वहीं “देखा न हाए रे, सोचा न हाए रे, रख दी निशाने पे जान कदमों में तेरे निकलें मेरा दम, है बस यही अरमां वही “जिसकी बीवी ना हो उसका भी बड़ा नाम है, सबको अपना समझो बीवी का क्या काम है” गानों पर लोग खूब झुमे।

दर्शकों ने गीत-संगीत का जमकर आनंद उठाया

दर्शकों ने गीत-संगीत का जमकर आनंद उठाया

दर्शकों ने खूब उठाया आनंद

शशीकांत पेडवाल सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के दर्जनों गानाें पर अपनी प्रस्तुति दी। वहीं विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला घूमने आए दर्शकों ने गीत-संगीत का जमकर आनंद उठाया और खूब तालियां बजाई। विदित हो कि विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला का मुख्य पंडाल के मंच पर प्रतिदिन संध्या काल में एक से बढ़कर एक कलाकार पहुंचकर सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपना जलवा बिखेरते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.