Breaking News

बिहार में अब तेजी से बढ़ेगी ठंड:पटना में सामान्‍य से 2-3 डिग्री कम हुआ तापमान, बांका में 11 डिग्री के करीब पहुंचा पारा

बिहार में मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। सर्दी तेजी से बढ़ने लगी है। राज्य भर में पछुआ और उत्तर पछुआ हवाओं की रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। राज्य में 10 दिन तक दिन और रात का तापमान लगभग स्थिर रहने के बाद शनिवार को गिरावट आई। सभी जिलों में दिन और रात के तापमान में दो से तीन डिग्री तक की कमी दर्ज की गई है। इस दौरान पछुआ और उत्तर-पश्चिम की तरफ से 10 से 14 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं।/

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में मौसम पूरी तरह से शुष्क है। इससे तेज हवाएं बिहार के सभी हिस्से में समान रूप से दिखाई दे रही हैं। पटना समेत प्रदेश के 20 जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई जिससे ठंड में वृद्धि हुई है। वहीं, कई शहरों और ग्रामीण इलाकों में सुबह और रात के समय धुंध की स्थिति बनी है।

पटना में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में आई गिरावट।

पटना में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में आई गिरावट।

10 से 14 किलोमीटर की रफ्तार से बह रही हवा

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में उत्तर पछुआ हवा की गति 10 से 14 किलोमीटर प्रति घंटा है। बता दें कि हवा की रफ्तार बढ़ने के साथ ठंड के असर में भी वृद्धि होगी। साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी का असर भी बिहार में भी देखने को मिल रहा है।

कई जगह सुबह के समय कोहरे की स्थिति।

कई जगह सुबह के समय कोहरे की स्थिति।

पटना के तापमान में आई दो से तीन डिग्री तक गिरावट

बुधवार के दिन राजधानी के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सामान्य से 2 से 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी का न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश भर में बांका सबसे ठंडा शहर रहा। यहां पर न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना समेत 20 जिलों के तापमान में गिरावट आई है।

पटना समेत 20 जिलों के तापमान में गिरावट आई है।

20 जिलों के तापमान में दर्ज की गई कमी

बुधवार को राजधानी समेत प्रदेश के 20 जिलों के वाल्मीकि नगर, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, सीवान, औरंगाबाद, गया, सीतामढ़ी, सुपौल, फारबिसगंज, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, सबौर, बांका, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, नवादा के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.