Breaking News

भागलपुर पुलिस की लापरवाही देखिए:जेल से बीमा’र कैदी का इलाज करवाने आए थे, बेड में बांध कर सो गए पुलिसकर्मी

भागलपुर में मंगलवार की देर रात पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जीरोमाइल पुलिस द्वारा गिरफ्तार कैदी को इलाज के लिए मायागंज लाया गया था। इस दौरान कैदी के हाथ में लगे हथकड़ी को बेड से बांध कर खुद गहरी नींद में सो गया था। लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर कैदी हथकड़ी खोल कर भाग जाए तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।

जीरोमाइल थाना क्षेत्र के मिराचक में 2019 में गोलीबारी की घटना हुई थी। इसमें मिराचक के रहने वाले पवन शर्मा को गिरफ्तार किया गया था। पवन को लेकर पुलिस अस्पताल पहुंची थी। पवन को हाजत में किसी चीज ने काट लिया था, पुलिस इलाज के मायागंज अस्पताल लाई थी। लेकिन कैदी के साथ साथ पुलिस भी गहरी नींद ले रहा था। कैदी के हथकड़ी के रस्सी को उसी बेड से बांध दिया गया था।

अगर कैदी हथकड़ी खोल कर फरार हो जाए तो जिम्मेदार कौन

जिस तरीके से पुलिस की लापरवाही देखने को मिली है। ऐसे में अगर कैदी फरार हो जाए तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। बीते दिनों कोर्ट से भी कैदी हथकड़ी खोल कर फरार हो गया था। बावजूद पुलिस लापरवाह नजर आ रही है। सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि ये मामला संज्ञान में आया है। एएसपी को जांच के आदेश दिए गए हैं। इस तरह की लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.