Breaking News

भोजपुरी गाने पर हथि’यार लहराता दिखा युवक:कमरे में पि’स्टल लेकर झूमते दिखे युवक, कहा- अभी बहुत गोली चलेगी इससे

मुजफ्फरपुर में एक बार फिर हथियार लहराने का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, भोजपुरी गाने की धुन पर एक कमरे में चार-पांच युवक मस्ती कर रहे हैं। इसमें शामिल एक युवक के पास पिस्टल है। वह पिस्टल दिखाकर अभद्र भाषा का प्रयोग भी कर रहा है। इसके बाद वह दूसरी पिस्टल निकालकर लहराने लगता है।

अन्य युवक भी वीडियो में झूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो अहियापुर इलाके का बताया जा रहा है। मामला पुलिस के संज्ञान में पहुंचा है। वीडियो में दिख रहे युवकों के नाम पते का सत्यापन कर कारवाई शुरू कर दी गई है।

सूत्रों की मानें तो वीडियो में दिखने वाले युवक का क्राइम रिकॉर्ड भी पहले से है। पुलिस इन सभी का नाम सत्यापन करने में जुट गई है। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है की एक कमरे में भोजपुरी गाना पर पिस्टल लहराया जा रहा है। उस युवक को भी पता है की वीडियो बन रहा है। इसलिए वह जानबूझकर पिस्टल लहराता है। वीडियो में वह बोल रहा है की अभी बहुत गोली चलेगी इससे। कुछ अपशब्द का इस्तेमाल भी किया गया है। पुलिस स्पष्ट तरीके से कुछ नहीं बोल रही है। लेकिन, गोपनीय तरीके से मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.