Breaking News

मुजफ्फरपुर में आभूषण दुकान से 50 लाख की चोरी:थाना से 500 मीटर की दूरी पर वारदात, तिजोरी का ताला काटकर कैश-जेवरात ले उड़े चोर

महुआ रोड में देर रात चोरों ने आभूषण दुकान को निशाना बनाया। शटर, ग्रिल और तिजोरी का ताला और लॉक तोड़कर 50 लाख की संपत्ति चोरी कर ली। घटना को अंजाम देने के बाद शातिर सीसीटीवी का DVR भी निकालकर ले गए। ताकि पुलिस को कोई सुराग नहीं मिले। आज सुबह स्थानीय दुकानदार ने कॉल कर घटना की जानकारी आभूषण दुकानदार पुंजित कुमार को दी। वे जब दुकान पर पहुंचे तो देखा की लकड़ी के गेट का ताला टूटा है। फिर शटर और ग्रिल का ताला भी काट दिया गया। अंदर जाकर देखने पर पाया की तिजोरी का ताला और लॉक तोड़कर सभी जेवरात चोरी कर लिया गया है।

लोगों में आक्रोश व्याप्त

घटना की जानकारी मिलने पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने के आधे घंटे बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। इससे स्थानीय दुकानदारों में आक्रोश व्याप्त है। दुकानदार के भाई संजीत का कहना है की पुलिस क्या गश्त लगाती है। इसी घटना से स्पष्ट हो जाता है। मेन रोड पर दुकान है और थाना से महज 500 मीटर दूरी होगी। बावजूद इसके इतनी बड़ी वारदात हो गई। यह पुलिस की विफलता को दर्शाती है।

तीन साल पहले भी हुई थी चोरी

उन्होंने कहा की आज से तीन साल पहले भी चोरी हुई थी। लेकिन, उस समय अधिक की संपत्ति चोरी नहीं हो सकी थी। चोरों को पता था की दुकान में सीसीटीवी लगा है। इसलिए इसका DVR ही निकालकर ले गए। ताकि कोई सुराग पुलिस को नहीं मिल सके। इधर, थानेदार संतोष रजक ने कहा की घटना की सूचना मिली है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.