Breaking News

पति को खोजती पत्नी…कोलकाता से पहुंची गया:बोली- बहन की शादी का बोलकर आया था, फिर नहीं लौटा; अब फोन भी बंद

अपने पति को खोजती हुई एक महिला कोलकाता से गया पहुंची है। उसका कहना है कि गया के रहने वाले युवक से 4 साल पहले उसने कोलकाता के एक मंदिर में लव मैरिज की थी। उसके बाद सब ठीक चल रहा था। पिछले महीने उसका पति बहन की शादी है बोलकर घर से निकला था। वो उसे भी ले जाने का वादा करके आया था, लेकिन अब उसका फोन ऑफ आ रहा है। महिला का आरोप है कि उसके लॉकर से कैश और जेवरात गायब है। महिला पति को खोजने की गुहार लगा रही है।

महिला के पास शादी की एक फोटो है। जिसमें वो पति अभिषेक कुमार सिंह के साथ है। अभिषेक कुमार सिंह गुरुआ थाना के पचरुखिया गांव का रहने वाला है। पति की करतूत से परेशान होकर पीड़ित महिला अपने पति के गांव के थाना में पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई है। महिला कोलकाता के श्रीरामपुर की रहने वाली स्वाति भट्टाचार्य है। पीड़ित स्वाति भट्टाचार्य ने बताया कि उसके पास बस शादी की फोटो है और कोई दूसरा सबूत नहीं।

स्वाति भट्टाचार्य ने बताया कि उसके पास बस शादी की फोटो है और कोई सबूत नहीं है।

स्वाति भट्टाचार्य ने बताया कि उसके पास बस शादी की फोटो है और कोई सबूत नहीं है।

कोर्ट मैरिज की बात टालता रहा अभिषेक

स्वाति ने पुलिस को बताया कि उसने अभिषेक को कई बार कोर्ट मैरिज करने को कहा पर वह टालमटोल करता रहा। कभी मां-पापा के नाम पर, कभी बहन की शादी के नाम पर उसने कोर्ट में शादी नहीं की बावजूद इसके मैंने भरोसा किया पर उसने इसे तोड़ दिया। स्वाति ने बताया कि अभिषेक के माता-पिता अक्सर उनके घर कोलकाता आते थे, इसलिए उसे कभी कोई शक नहीं हुआ। हालांकि अभिषेक उसे कभी भी ससुराल लेकर नहीं आया था।

4 साल पहले दोनों ने लव मैरिज की थी, अभिषेक स्वाति को लेकर कभी अपने घर नहीं आया।

4 साल पहले दोनों ने लव मैरिज की थी, अभिषेक स्वाति को लेकर कभी अपने घर नहीं आया।

बहन की शादी का बहाना लगाकर कोलकाता से निकला

स्वाति भट्टाचार्य ने बताया कि उसके पति अभिषेक ने काफी समय से मोबाइल स्विच ऑफ कर रखा है। उसने कोलकाता स्थित आवास में उसके लॉकर से जेवरात और कैश चुरा लिए। स्वाति भट्टाचार्य ने बताया कि अभिषेक ने कहा कि 24 नवंबर को गांव में उसकी बहन की शादी है।

अभिषेक ने शादी में उसे गांव में लाने की बात कही थी। यह भी कहा था कि वह उसे अपने गांव में रखेगा। लेकिन यह सारी बातें झूठ साबित हुई। वह अब तक गांव से कोलकाता वापस नहीं आया। जिसके बाद मैंने थाने में आवेदन दिया।

दूसरी शादी के चक्कर में हैं अभिषेक

स्वाति का आरोप है कि अभिषेक दूसरी शादी करने की फिराक में है। उसके मां-बाप भी इसमें उसकी मदद कर रहे हैं। वह काफी परेशान है और वह किसी तरह कोलकाता से गया के गुरुआ थाना को पहुंची है। स्वाति ने बताया कि वह इवेंट मैनेजर के तौर पर काम करती है और शूटिंग के काम से भी जुड़ी हुई है। अभिषेक सिंह कोई काम नहीं करता था। वह उसके भरोसे ही जी रहा था।

पीड़ित महिला ने अपने पति के गांव के थाना में न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित महिला ने अपने पति के गांव के थाना में न्याय की गुहार लगाई है।

गुरुआ थानाध्यक्ष ने दर्ज किया केस

इधर, गुरुआ थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया। गांव के लोगों की मदद से युवक के घरवालों पर दबाव बनाया जा रहा। ऐसे में अगर गांव वाले उस घर लाने में सफल नहीं हुए तो पुलिस आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए सारे कानूनी तरीके अपनाएगी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.