Breaking News

मोतिहारी में भूमि विवाद में फा’यरिंग:एक को हाथ में लगी गो’ली, निजी नर्सिंग होम में कराया गया भर्ती; का’र्यवाई में जुटी पुलिस

मोतिहारी में भूमि विवाद में गोली चली है। गोली एक व्यक्ति के हाथ में लगी है। घायल को आनन फानन में मोतिहारी के निजी नर्सिंग होम भर्ती कराया, जहा उसका इलाज चल रहा है। घटना बंजारिता थाना के गोखुला गांव की हैं। घटना के संबंध में गोली से घायल उपेंद्र राय ने बताया कि 10-12 वर्ष पहले गांव के ही उमाशंकर राय से 17 कट्टा दो धुर जमीन खरीदा था। जो जमीन उसके जोत में था।

अचानक आज 20,25 की संख्या में उमाशांकर आ कर खेत जोतने लगे। जिसकी जानकारी हमे मिला हम भिबापने भाईयो के साथ खेत पर गए। तो वहा उमाशंकर खेत मेरा खेत जोत रहा था, जब मना किया तो उसने मेरे ऊपर गोली चला दिया, गोली से बचने के लिए खुद को बचाया तो गोली बाए हाथ में लगी, जिसके बाद वहा से मेरा भाई भी भाग कर जाम बचाया, उसके बाद वहा मौजूद अन्य लोगो मुझे मोतिहारी के रहमानिया मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया, जहा डॉक्टर ने बताया की उपेंद्र के बाए हाथ में गोली फसी हुई हैं। जिसका ऑपरेशन चल रहा है। ऑपरेशन के बाद ही कुछ बताया जाएगा।

क्या कहते है थानाध्यक्ष

बंजरिया थानाध्यक्ष ने बताया की सूचना मिली की जमीन जोतने के लिए गोली चली है एक व्यक्ति के हाथ में गोली लगी हैं। जिसका निजी नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है। परिजन के तरफ से आवेदन नहीं मिला है। हालाकि घटना के बाद घटना स्थल पर जा कर घटना की जांच की जा रही हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.