समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के गुजरने वाली कुरसाहा मरगंगा में डूब कर मंगलवार को एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान वैशाली जिले के राजापाकर गांव के विकास कुमार यादव के रूप में की गई है। युवक अपने जीजा शिवपूजन राय के यहां कुरसाहा भूईंया बाबा के पूजा में शामिल होने के लिए आया हुआ था। सुबह गंगा स्नान के लिए वह मर गंगा में स्नान करने गया था। जहां गहरे पानी में जाने के कारण उसकी डूबकर मौत हो गई ।काफी देर तक जब वह नहीं लौटा तो घर के लोगों ने खोजबीन की तो उसका लाश मर गंगा से बरामद किया गया।
घटना की सूचना पर मोहिउद्दीन नगर पुलिस ने शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेजा है। उधर युवक की डूबकर मौत के बाद पूजा का माहौल गमगीन हो गया। परिवारिक सदस्यों के बीच चीख-पुकार शुरू हो गई ।उधर पुलिस ने इस मामले में यूडी केस दर्ज किया है। मौके पर पहुंचे दारोगा नरेश कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।
घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई गांव के लोगों ने परिजनों को संभाला खासकर महिलाओं का रो रो कर बुरा हाल था ।



Comment here