Breaking News

13 नवंबर से पारा मेडिकल में एडमिशन:सेकंड राउंड का नामांकन 18 नवंबर तक होगा, अलग-अलग कोर्स में 2795 सीटें

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीइसीईबी) ने पारा मेडिकल में एडमिशन के लिए आयोजित सेकेंड राउंड की काउंसिलिंग फिर से रद्द कर दी है। नौ से 14 नवंबर तक चलने वाली नामांकन प्रक्रिया को रद्द कर नई तारीख जारी कर दी गई है। अब सेकंड राउंड के तहत एडमिशन 13 से 18 नवम्बर के बीच होगा। वहीं, सेकंड राउंड का आवंटन रिजल्ट 10 नवंबर को जारी कर दिया जाएगा।

आवंटन लेटर 10 से 18 नवंबर तक डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले 19 से 22 अक्टूबर तक चलने वाली नामांकन प्रक्रिया को बीसीईसीईबी ने रद्द कर नयी तिथि नौ से 14 नवंबर तक जारी की थी। डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (डीसीइसीई) 2022 के आधार पर सरकारी व निजी पारा मेडिकल (इंटर) व पारा मेडिकल (मैट्रिक स्तरीय) कोर्स में एडमिशन होगा। ड्रेसर के 690, एएनएम के लिए सरकारी कॉलेजों में 4255 व प्राइवेट में एएनएम के 2917 सीटें हैं। वहीं, जीएनएम के लिए सरकारी में 1538 सीट व निजी में जीएनएम के 1906 सीटें हैं। पारा मेडिकल के अलग-अलग कोर्स में सरकारी में 2795 सीटें हैं।

मॉपअप राउंड की विलिंगनेश प्रक्रिया रद्द

बीसीईसीईबी ने इंजीनियरिंग कॉलेजों में लेटरल एंट्री के तहत एडमिशन के लिए मॉपअप राउंड की विलिंगनेस प्रक्रिया रद्द कर दी गई है। बीसीईसीईबी ने 21 से 31 अक्टूबर तक हुए ऑनलाइन विलिंगनेस प्रक्रिया को रद्द कर नयी तिथि जारी की है। राज्य के सरकारी व निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों के बीटेक कोर्स के द्वितीय वर्ष में एडमिशन के लिए मॉपअप राउंड के तहत विलिंगनेस अब आठ से 13नवम्बर तक करवा सकते हैं। एडमिशन के लिए ऑफलाइन काउंसिलिंग 17 नवंबर से शुरू हो जाएगा।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.