Breaking News

मुंगेर में छात्र ने फां’सी लगाकर की आत्मह’त्या:पॉलिटेक्निक की प्रायोगिक परीक्षा में शामिल नहीं हो पाया, तब से डिप्रेशन में चल रहा था

मुंगेर जिला अंतर्गत खड़गपुर थाना क्षेत्र के संत टोला में मंगलवार कि सुबह पॉलिटेक्निक के प्रायोगिक परीक्षा में फेल होने के बाद डिप्रेशन में चल रहे एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों ने सुबह10 बजे जब छात्र को उठाने के लिए उसके कमरे में गया तो कमरे में युवक का फंदे से लटकता हुआ शव देखा तो घर में कोहराम मच गया। वहीं घटना की जानकारी लगते ही परिजनों द्वारा इसकी जानकारी खड़गपुर थाना को दे दी गई है।://

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार संत टोला निवासी संजय कुमार का 20 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार एसआरएम आईटीआई संत टोला में पढ़ाई कर रहा था। इसके पूर्व पॉलिटेक्निक की प्रायोगिक परीक्षा में शामिल नहीं हो पाने के कारण वह परीक्षा पास नहीं कर सका। परीक्षा पास नहीं कर पाने को लेकर वह पिछले तीन-चार माह से हमेशा डिप्रेशन में रहता था। डिप्रेशन की वजह से सोमवार की देर रात अपने कमरे में खाना खाकर सोने चला गया। सुबह जब परिजन उसके कमरे में गए तो मनीष का शव फंदे से झूलता देख परिजन सुधबुध खो बैठे और घर में कोहराम मच गया।

परिजनों की चीख पुकार सुन आस पड़ोस के लोग भी पहुंचे और माता-पिता व भाई सहित अन्य परिजनों को ढांढस दिया। मृतक के पिता संजय कुमार ने बताया कि पॉलिटेक्निक की प्रायोगिक परीक्षा में वह शामिल नहीं हो सका था जिसके कारण हुआ पास नहीं कर पाया। जिस वजह से वह डिप्रेशन में रहता था। वह आईटीआई भी कर रहा था। मृतक मनीष अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। जबकि मृतक छात्र का पिता आटा चक्की का मील चलाते है।

घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस पहुंचकर सब की शिनाख्त करने के बाद कागजात की कार्रवाई कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में हवेली खरगपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों के अनुसार छात्र पॉलिटेक्निक परीक्षा में पास नहीं करने के कारण डिप्रेशन में रहता था जिस कारण हुआ कई दिनों से काफी परेशान रहता था और सोमवार की देर रात छात्र ने फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर लिया पुलिस सब को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.