Breaking News

पूर्णिया में 10 हजार की रिश्वत लेते दारोगा अरेस्ट:केस के आईओ के तौर पर ले रहे थे घूस, चाय दुकान पर विजिलेंस ने दबोचा

पूर्णिया के पुलिस विभाग इन दिनो विजिलेंस के टार्गेट पर है। विजिलेंस की टीम ने मंगलवार को मुफस्सिल थाना के एसआई सह केस के आईओ लालजी राम को रानीपतरा के मटिया चौक के पास एक चाय दुकान से 10 हजार घुस लेते गिरफ्तार किया है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। विजिलेंस की टीम ने एसआई लालजी राम को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। विजिलेंस डीएसपी अरुण पासवान ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

बताया जा रहा है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मटिया चौक के रहने वाले मोहम्मद इनसार और मोहम्मद वजीर के बीच 4 माह पूर्व जमीन विवाद को लेकर मारपीट हो गई थी। दोनो पक्ष ने एक दूसरे के उपर मुफस्सिल थाना में एफआईआर दर्ज करा दिया। मामला कोर्ट में चला गया। इनसार ने बेल नहीं कराई। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए परेशान करने लगे।

केस को कमजोर करने और कोर्ट से बेल कराने के एवज में थाना के एसआई सह केस के आईओ लालजी राम ने रुपए की मांग करने लगे। बेल कराने के नाम पर लालजी राम को 10 हजार रुपए देने की बात तय हुई।

लेकिन मोहम्मद इनसार की पत्नी बीबी ऐनुल खातुन ने इसकी शिकायत विजिलेंस से कर दी। विजिलेंस की टीम ने जब जांच की तो मामला सही पाया गया। विजिलेंस ने 10 हजार रुपए एसआई को देने के लिए कहा। एसआई ने मटिया चौक के पास एक चाय दुकान में पीडित से जैसे ही 10 हजार रुपए लिए कि विजिलेंस की टीम ने दबोच लिया।

पूर्णिया में दो माह पूर्व डगरूवा थाना व सदर थाना के एसआई को निगरानी विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया था। एक माह पूर्व पूर्व एसपी दया शंकर और सदर थाना के थानाध्यक्ष संजय सिंह को भ्रष्टाचार मामले में सस्पेंड कर दिया गया है। बीते सोमवार को अकबरपुर ओपी के थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी व मुंशी को एसपी आमिर जावेद ने घुस लेने देने के मामले में सस्पेंड कर दिया है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.