पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर बीटीईटी और सीटीईटी पास अभ्यर्थी पिछले पांच दिनों से आंदोलन कर रहे है। सातवें चरण के शिक्षक नियोजन तिथि की घोषणा की मांग को लेकर सीटीईटी और बीटीईटी पास अभ्यर्थी सैकड़ों की संख्या में धरना पर बैठ गए हैं। वह अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं, हालांकि अभी तक सरकार की तरफ से तिथि की घोषणा नहीं की गई है
अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक सातवें चरण के शिक्षक नियोजन की विज्ञप्ति जारी नहीं होती है तब तक वह धरना स्थल पर डटे रहेंगे। और सरकार के खिलाफ ऐसे ही नारेबाजी करते रहेंगे। वही इस प्रदर्शन के दौरान विभिन्न जिलों से आए दर्जनों संख्या में छात्रों ने बाल मुंडन करवाया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। हालांकि अभी तक सरकार की तरफ से तिथि की घोषणा नहीं की गई है।

‘तेजस्वी ने यहीं बैठकर किया था हमारा समर्थन’
सिवान के रहने वाले रोहित का कहना है कि यह वही धरना स्थल है जब तेजस्वी यादव यानी आरजेडी की सरकार नहीं थी तब वह हमारे साथ बैठकर आंदोलन किया करते थे। उस समय कहते थे कि जब भी हमारी सरकार आएगी तो हम आपको जल्द से जल्द नियुक्त करेंगे। लेकिन अब वो हमारी तरफ देख भी नहीं रहे है, डेढ़ लाख अभ्यर्थियों की नियुक्ति नहीं हुआ है और आप कभी सिपाही को नियुक्ति पत्र देने जाते है तो कभी कही और हम लोग ऊब गए हैं। इस सरकार से और उसके बाद गर्दनीबाग के धरना स्थल पर हम लोग अब जब तक सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करेगी तब तक प्रदर्शन करते रहेंगे।
अभ्यर्थियों की यह हैं मुख्य मांगें –
- सातवीं चरण प्राथमिक शिक्षक बहाली विज्ञप्ति जल्द जारी हो।
- सातवी चरण प्राथमिक शिक्षक बहाली ऑनलाइन डोमिसाइल तथा सेन्ट्रलाइस तरीके से हो ।
- महिला के अनुपलब्धता में उसी कोटि के पुरुषों को बहाल किया जाए।
- शिक्षक बहाली 2022 नियमावली प्रकाशित हो।



Comment here