बांका में दबंगों ने एक वार्ड सदस्य को लाठी डंडे से बेरहमी से पीट दिया। घटना मंगलवार कि सुबह की है। महिला को गंभीर हालत में पहले प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया। वार्ड सदस्या के सिर और हाथ में गंभीर चोट आई है।
मामला रजौन थाना क्षेत्र के धोनी बामदेव पंचायत का है। वार्ड नंबर 10 की सदस्या गिरगा देवी और उसके पति को गांव के ही 10 दबंगों ने घर से खींचकर मंगलवार की सुबह मारपीट की। दबंगों ने उसके बच्चों के साथ भी मारपीट की। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को भागलपुर रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही रजौन थाना की पुलिस गांव पहुंचकर कैंप कर रही है।
गांव के लोगों ने बताया कि चापाकल पर पानी भरने की विवाद को लेकर पहले झगड़ा हो रहा था। इस बीच गांव के कुछ लोगों ने पहुंचकर मामला को शांत कराया। लेकिन इस बीच अचानक गांव के 10 दबंग वहां आ धमके और घर से खींच कर वार्ड सदस्या के साथ मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने पहुंचे पति पर भी दबंगों ने खंती से प्रहार कर दिया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है। इस मामले में लगा हूं थाना में आवेदन देकर 10 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। रजौन थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि इस मामले में आवेदन मिला है। घटना की सूचना मिलते ही गांव पहुंच कर पुलिस कैंप कर रही है। आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।



Comment here