BIHARBreaking NewsPATNASTATE

राजधानी पटना में 20 साल के लड़के में कोरोना पॉजिटिव पाया गया, जो कहीं बाहर भी नहीं गया, घर मे बैठे-बैठे हुआ शि’कार…

बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित पी’ड़ितों की संख्या बढ़कर सात हो गई। गुरुवार को आरएमआरआई से मिली रिपोर्ट के अनुसार एक मरीज पॉजिटिव पाया गया। वह एनएमसीएच में भर्ती है। आरएमआरआई में गुरुवार को कुल 45 रिपोर्ट की जांच की गई, उसमें 44 निगेटिव और एक रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसका सैंपल बुधवार को जांच के लिए गया था।

नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एनएमसीएच) के डायरेक्टर ने बतयाा कि पटना के एक 20 वर्षीय लड़के में कोरोना की पुष्टि हुई है। लड़के की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। प्रशासन को इस बारे में सूचित कर दिया गया है। अब लड़के के संपर्क में आने वाले लोगों की लिस्ट बनाई जाएगी और उनके सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। तब तक ऐसे सभी लोगों को क्वारंटाइन किया जाएगा।

वहीं एम्स में कोई भी संदिग्ध कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया। बुधवार को वहां से कुल 10 संदिग्धों की रिपोर्ट गई थी। गुरुवार को वहां 77 संदिग्धों की स्क्रीनिंग की गई, उसमे से 11 का सैंपल लिया गया। पीएमसीएच से भी गुरुवार को 5 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इनमें तीन महिला है। आईजीआईएमएस 18 संदिग्धों के सैंपल की जांच चल रही है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार एक भी कोरोना  पॉजिटिव वहां नहीं पाया गया है।

इससे पहले बुधवार को दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 6 हो गई थी। दोनों का सैंपल मुंगेर के सिविल सर्जन के माध्यम से आरएमआरआई आया था। दोनो पॉजिटिव व्यक्ति राज्य के पहले कोरोना पॉजिटिव सैफ अली के करीबी रिश्तेदार हैं। सैफ की चार दिन पहले एम्स में  मौत हो गई थी। दोनो मरीज सैफ अली के शव को दफनाने तक  साथ थे। उसके परिवार में साथ ही रहते थे।

Input: Hindustan

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.