Breaking News

औरंगाबाद में कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ी भीड़:रढुआ धाम पुनपुन-बटाने संगम में श्रद्धालुओं ने लगायी डुबकी, सुख-शांति व समृद्धि की कामना की

औरंगाबाद में सदर प्रखंड के जम्होर स्थित रढुआ धाम पुनपुन-बटाने संगम में स्नान करने के लिए अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं ने पुनपुन-बटाने संगम में आस्था की डुबकी लगायी। वहीं भगवान विष्णु का दर्शन-पूजन किया और सुख शांति व समृद्धि की कामना की। इसके साथ-साथ रढुआ धाम परिसर में लगे मेला का भी आनंद उठाया।

रढुआ धाम का पानी फल सिंघाड़ा सबसे प्रचलित है। यहां पहुंचने वाले श्रद्धालु पानी फल सिंघाड़ा लेना नहीं भूलते हैं। पुनपुन-बटाने संगम में स्नान करने के लिए औरंगाबाद जिले के साथ-साथ अरवल, जहानाबाद, रोहतास समेत अन्य जिले के लोग भी रढुआ धाम पहुंचते हैं।

कार्तिक पूर्णिमा पर हर साल लाखों श्रद्धालु लगाते हैं डुबकी

रढुआ धाम पुनपुन-बटाने संगम साल में दो बार गुलजार होता है। एक पितृपक्ष के समय व दूसरा कार्तिक पूर्णिमा के दिन। पितृपक्ष के समय भी यहां काफी संख्या में लोग अपने पितरों को तर्पण करने पहुंचते हैं। वहीं कार्तिक पूर्णिमा के हर साल लाखों श्रद्धालु पुनपुन-बटाने संगम में आस्था की डूबकी लगाते हैं। साथ ही नदी किनारे स्थित भगवान विष्णु, शंकर व मां काली के दर्शन करते हैं। मान्यता ऐसी है कि यहां दर्शन पूजन करने से सुख, शांति, संपत्ति, यश, वैभव व कृति का फल प्राप्त होता है। यहां दो चीजें खास है। एक श्री संकट निवारण वृक्ष और दूसरा श्वेत बांध रामेश्वरम का पत्थर। जो हमेशा पानी के सतह पर तैरते रहता है। जो पर्यटकों काे अपनी ओर आकर्षित करता है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.